केंद्र सरकार ने चयन समितियों की अनुशंसा पर निम्नालिखित खिलाडियों/कोचों/संगठनों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2014 प्रदान करने की घोषणा 21 अगस्त 2014 को की. ये पुरस्कार खिलाड़ियों को 29 अगस्त 2014 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाने हैं.
किसी भी खिलाड़ी को वर्ष 2014 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये उपयुक्त नहीं पाया गया.
पुरस्कार हेतु चयनित नामों की सूची निम्नलिखित है.
(i) अर्जुन पुरस्कार 2014
| क्र. सं. | खिलाड़ियों के नाम | स्पर्धा |
|---|---|---|
| 1 | अभिषेक वर्मा | तीरंदाजी |
| 2 | टी. लुका | एथलेटीक्स |
| 3 | एच. एन. गिरिशा | पारा-एथलेटीक्स |
| 4 | वी. दिजू | बैडमिंटन |
| 5 | गीतू अन्ना जोस | बास्केटबॉल |
| 6 | जय भगवान | बॉक्सिंग |
| 7 | आर. अश्विन | क्रिकेट |
| 8 | अनिरबन लाहिरी | गोल्फ |
| 9 | ममता पुजारी | कबड्डी |
| 10 | साजी थोमस | नौकायन |
| 11 | हिना सिद्धू | शूटिंग |
| 12 | अनाका अलंकामोनी | स्क्वेश |
| 13 | टोम जोसेफ | वॉलीबॉल |
| 14 | रेणु बाला चानु | वेटलेफ्टिंग |
| 15 | सुनील कुमार राणा | कुश्ती |
(ii) द्रोणाचार्य पुरस्कार-2014
| क्र. संख्या | नाम | स्पर्धा |
|---|---|---|
| 1. | महावीर प्रसाद | कुश्ती |
| 2. | एन. लिंगप्पा | एथलेटिक्स –लाइफटाइम |
| 3. | जी. मनोहरन | बॉक्सिंग – लाइफटाइम |
| 4. | गुरचरण सिंह गोगी | जूडो – लाइफटाइम |
| 5. | जोस जैकब | तीरंदाजी – लाइफटाइम |
(iii) ध्यानचंद पुरस्कार-2014
| क्र. संख्या | नाम | स्पर्धा |
|---|---|---|
| 1. | गुरमैल सिंह | हॉकी |
| 2. | के. पी. ठक्कर | तैराकी (डाइविंग) |
| 3. | जीशान | टेनिस |
(iv) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2014
| कं. सं . | श्रेणी | संस्था |
|---|---|---|
| 1. | खेल हस्तियों को रोजगार और खेल कल्याण के लिए उठाए गए कदम | आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लि. (ओएनजीसी) |
| 2. | कम्युनिटी स्पोर्ट्स | जिंदल स्टील वर्क्स |
| 3. | खेल अकादमियों की स्थापना और प्रबंधन | गुरू हनुमान अखाड़ा (दिल्ली) |
| 4. | खेल गतिविधियों के अन्य प्रकार | चाइल्ड लिंक फाउंडेशन आफॅ इंडिया (मैजिक बस) |
पुरस्कार राशि
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के विजेता को पदक एवं प्रशस्ति पत्र के साथ 7.5 लाख रूपये की नगद राशि जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य एवं ध्यानचंद पुरस्कार के विजेताओं में से प्रत्येक को प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाख रूपये की नकद राशि दी जाती है. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वालों को ट्रॉफी दी जाती है.
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते हैं. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उस वर्ष से, जिस वर्ष के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है, पहले चार वर्ष से अधिक समय तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है. अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उस वर्ष से पहले, जिस वर्ष के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है, लगातार चार वर्ष तक उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है.
द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक पाने वाले खिलाड़ियों के कोचों को दिया जाता है जबकि ध्यानचंद पुरस्कार खेल के विकास में जीवनभर सहयोग के लिए दिया जाता है. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार खेलों को बढ़ावा देने और खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है.
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - 2014 से सम्बंधित तथ्य
खेलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कारों के लिए चयन समिति की अध्यक्षता क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने की. द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए चयन समिति की अध्यक्षता अजित पाल सिंह ने की. ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए चयन समिति की अध्यक्षता अजीत मोहन शरण (खेल सचिव) ने की.
अर्जुन पुरस्कार से सम्बंधित तथ्य
विदित हो कि सामान्यतः एक कैलेंडर वर्ष में 15 से अधिक खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार नहीं दिए जाते हैं, लेकिन अर्जुन पुरस्कारों की योजना में यह भी शामिल है कि विशेष वर्ष में राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों और ओलंपिक में प्रदर्शन में ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय की अनुमति से 15 से अधिक खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है. वर्ष 2011 से पहले किसी कैलेंडर वर्ष में 15 से अधिक खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया था.
विदित हो कि सामान्य तौर पर अर्जुन पुरस्कार की सूची में 15 खिलाडि़यों को शामिल किया जाता था. परन्तु वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पीटी उषा की अध्यक्षता वाली चयन समित ने वर्ष 2011 के लिए पुरस्कारों की संख्या 15 से बढ़ाकर 19 करने की सिफारिश की थी. केंद्रीय खेल मंत्रालय ने समिति की इस सिफारिश को मंजूर कर लिया था.
प्रतिवर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation