भारत सरकार ने केंद्र और राज्य सरकारों के विभागीय उपक्रमों और सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र में 500 अथवा उससे अधिक कामगारों वाली इकाईयों में कार्यरत 70 कामगारों के लिए वर्ष 2013 के प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा 14 अगस्त 2014 को की. यह पुरस्कार उनके विशिष्ट कार्य निष्पादन, अभिनव क्षमता, उत्पादकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और असाधारण साहस और बुद्धिमत्ता के प्रदर्शन के लिए प्रतिवर्ष दिए जाते हैं.
इस वर्ष श्रम रत्न पुरस्कार के लिए कोई नामांकन उपयुक्त नहीं पाया गया. श्रम भूषण पुरस्कारों के लिए सात नामांकनों, श्रम वीर/श्रम वीरांगना पुरस्कारों के लिए 15 नामांकनों और श्रम श्री/श्रम देवी पुरस्कारों के लिए 18 नामांकनों का चयन किया गया. हालांकि श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 33 है और पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कामगारों की संख्या 40 (दो महिलाओं सहित) है, क्योंकि कुछ पुरस्कार कामगारों और/अथवा एक से अधिक कामगारों के समूहों को संयुक्त रूप से दिए जा रहे हैं. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के 23 कामगार और निजी क्षेत्र के 17 कामगार शामिल हैं.
श्रम रत्न पुरस्कार
इस वर्ष श्रम रत्न पुरस्कार के लिए कोई नामांकन उपयुक्त नहीं पाया गया.
श्रम भूषण पुरस्कार
वर्ष 2012 के श्रम भूषण पुरस्कार के लिए 7 कामगारों का चयन किया गया है. श्रम भूषण पुरस्कार में एक लाख रुपये की नकद राशि और एक सनद दिया जाता है. सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र से वर्ष 2013 के श्रम भूषण पुरस्कार के लिए किसी महिला कामगार का नाम शामिल नहीं है
श्रम वीर/ श्रम वीरांगना पुरस्कार
इस वर्ष श्रम वीर/ श्रम वीरांगना पुरस्कार विजेताओं की कुल संख्या 15 है. इसमें पुरस्कार स्वरूप विजेता को साठ हजार रुपये नकद राशि और एक सनद दिया जाता है.
श्रम श्री/श्रम देवी पुरस्कार
श्रम श्री/श्रम देवी पुरस्कार के लिए कुल 18 कामगारों का चयन किया गया हैं. इसमें 40 हजार रुपये नकद राशि और एक सनद शामिल है. इस वर्ष के श्रम देवी पुरस्काकरों के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से एक-एक महिला कामगारों का चयन किया गया.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation