वेल्थ-एक्स ने 17 जून 2015 को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की. इस सूची में दुनिया के शीर्ष 25 सबसे अमीर व्यक्ति शामिल हैं.
इस सूची में माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 86 बिलियन अमेरिकी डालर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है.
वेल्थ-एक्स की सूची में 25 स्थानों में से 14 पर अमेरिकी उद्यमी हैं. इन 14 अमेरिकियों की संयुक्त रूप से संपत्ति 514.2 अरब डॉलर है जो नॉर्वे की जीडीपी से ज्यादा है. इस सूची में ओरेकल के लैरी इलिसन, फेसबुक के मार्क जकरबर्ग और अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा भी शामिल हैं.
दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची
क्रम | नाम | राष्ट्रीयता | कुल संपत्ति (बिलियन अमरीकी डॉलर) |
---|---|---|---|
1 | विलियम गेट्स III | संयुक्त राज्य अमेरिका | 85.7 |
2 | वारेन बफेट | संयुक्त राज्य अमेरिका | 70.1 |
3 | अमानसियो ओर्टेगा | स्पेन | 65.0 |
4 | लॉरेंस एलिसन | संयुक्त राज्य अमेरिका | 51.5 |
5 | इंगवार कैमप्राद | स्वीडन | 48.1 |
6 | जेफरी बेजोस | संयुक्त राज्य अमेरिका | 39.8 |
7 | कार्लोस स्लिम | मेक्सिको | 35.4 |
8 | मार्क जकरबर्ग | संयुक्त राज्य अमेरिका | 35.3 |
9 | वांग जिआनलीन | चीन | 35.2 |
10 | माइकल ब्लूमबर्ग | संयुक्त राज्य अमेरिका | 33.7 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation