विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियन 2015 का खिताब जीता. साइना नेहवाल ने फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन थाइलैंड की रातनचोक इंतानोन को 21-16, 21-14 से पराजित किया. यह साइना नेहवाल का पहला इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन खिताब है. इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 मार्च 2015 को आयोजित किया गया.
इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज टूर्नामेंट 2015 का फ़ाइनल मैच खेलने के पूर्व सयाना नेहवाल विश्व की नंबर एक बैडमिन्टन महिला खिलाड़ी बन गईं थीं.
देश के टॉप महिला व पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने 275,000 डॉलर इनामी राशि वाला इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट में क्रमश: महिला एकल व पुरुष एकल का खिताब जीत लिया. देश के दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने पहली बार इंडिया ओपन खिताब जीता है.
साइना नेहवाल से संबंधित मुख्य तथ्य
साइना नेहवाल भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ. साइना नेहवाल भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं. लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. बैडमिंटन में ऐसा करने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं. साइना बीजिंग ओलंपिक वर्ष 2008 में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थीं. वह विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हैं. साइना नेहवाल बैडमिंटन की विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं.
सम्मान और पुरस्कार
• अर्जुन पुरस्कार (2009)
• राजीव गाँधी खेल रत्न (2009–2010)
• पद्मश्री (2010)
साइना नेहवाल ने निम्नलिखित खिताब जीते हैं
• वर्ष 2012 - स्विस ओपन ग्रांप्री, थाईलैंड ओपन, इंडोनेशियन ओपन
• वर्ष 2011 - इंडियन ओपन ग्रांप्री
• वर्ष 2010 - इंडोनेशियाई ओपन, सिंगापुर ओपन, कॉमनवेल्थ गेम्स, इंडियन ओपन ग्रांप्री
• वर्ष 2009 - इंडोनेशियाई ओपन
पदक
• कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
• कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप 2010, दिल्ली
• कांस्य पदक, उबेर कप 2014, दिल्ली
• कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2006, मेलबर्न
• स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (एकल)
• रजत पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (मिश्रित)
• स्वर्ण पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2008, पुणे
Comments
All Comments (0)
Join the conversation