हरियाणा साहित्य अकादमी ने 15 जुलाई 2014 को 18 साहित्यकारों को ‘हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया. कुल 11 विशेष श्रेणियों में 18 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया. हरियाणा निवास (चंडीगढ़) में आयोजित ‘साहित्यकार अभिनंदन समारोह’ में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अकादमी द्वारा प्रकाशित ‘हरिगंधा पत्रिका’ का विमोचन किया.
हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले साहित्यकारों की सूची
1. गोपालदास नीरज - साहित्य शिखर सम्मान
2. डॉ. अशोक चक्रधर - आदित्य-अल्हड़ सम्मान
3. अरुण जैमिनी - हरियाणा गौरव सम्मान
4. डॉ. कुसुम खेमानी - हरियाणा गौरव सम्मान
5. योगेन्द्र मौदगिल – जनकवि मेहर सिंह सम्मान
6. मदन गोपाल शास्त्री – महाकवि सूरदास सम्मान
7. चंद्रकांता – बाबू बाल मुकुंद गुप्त सम्मान
8. मनमोहन गुप्ता मोनी – लाला देशबंधु गुप्त सम्मान
9. आचार्य महावीर प्रसाद शास्त्री – पं. लख्मी चन्द्र सम्मान
10. सुदर्शन रत्नाकर – श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान
11. डॉ. राजेंद्र मोहन भटनागर- वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
12. डॉ. अमरनाथ अमर - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
13. अमरनाथ साहनी - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
14. अनुपम मिश्र - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
15. डॉ. बलदेव वंशी - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
16. वीरेन्द्र गोयल - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
17. रूप देवगुण - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
18. महेंद्र शर्मा - वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation