This is an archived article last updated on May 5, 2024. The information may be outdated.

Top Wicket Keeper In The World: दुनिया के 7 सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कौन है? एक भारतीय भी शामिल

Last Updated: May 5, 2024, 23:24 IST

क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का हमेशा बोलबाला रहता है लेकिन विकेटकीपिंग का क्रिकेट में अपना अलग ही महत्व है. इस लेख में हम दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों के बारें में बताने जा रहे है.

दुनिया के 7 सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कौन है?
दुनिया के 7 सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर कौन है?

Best Wicket Keepers in World Cricket: क्रिकेट दुनिया के सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खेलों में से एक है. क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का हमेशा बोलबाला रहता है लेकिन विकेटकीपिंग का क्रिकेट में अपना अलग ही महत्व है. इस लेख में हम दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों के बारें में बताने जा रहे है. एक विकेटकीपर क्षेत्ररक्षण पक्ष के 11 खिलाड़ियों में से एक होता है जो बल्लेबाजों के स्टंप के पीछे खड़ा होता है और स्टंपिंग और कैच द्वारा विकेट लेता है. 

Best wicket keeper in the world अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 467 मैचों में 998 शिकार करने वाले दक्षिण अफ्रीका के मार्च बाउचर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता है. पिछले कुछ वर्षों में, मार्क बाउचर और एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों ने लगभग 1000 शिकार करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपिंग का स्तर बढ़ाया है. यहां, हम स्टंप के पीछे करामात करने वाले विकेटकीपरों पर नज़र डालते हैं जिसमें एक भारतीय भी शामिल है. 

यहां हम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में अब तक के सबसे सफल विकेटकीपरों के बारें में बताने जा रहे है-   

यह भी पढ़ें: India T20 World Cup 2024 Squad: ये है रोहित की ‘विराट’ टीम, किस रोल में कौन? देखें यहां

Australia's T20 World Cup Squad: वर्ल्ड कप 2024 में किसे मिला मौका कौन हुआ बाहर, यहां देखें पूरी लिस्ट

7. Rod Marsh रॉड मार्श  (ऑस्ट्रेलिया)

रॉड मार्श 70 और 80 के दशक के दौरान दुनिया के सबसे प्रमुख विकेटकीपरों में से एक थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 188 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 479 खिलाड़ियों को आउट किया है.

कैरियर स्टैट्स:

फॉर्मेट 

मैच 

कैच 

रन आउट

स्टम्पिंग

टेस्ट 

96

343

1

12

वनडे

92

120

0

4

टी20

-

-

-

-

6. Quinton de Kock क्विंटन डी-कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

क्विंटन डी-कॉक आधुनिक क्रिकेट के महानतम विकेटकीपरों में से एक हैं और एक बहुत अच्छे आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं जो टी20 और वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हैं. डी-कॉक ने सफेद गेंद क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

डी-कॉक 550 खिलाड़ियों को आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह मार्क बाउचर के बाद किसी भी दक्षिण अफ़्रीकी विकेटकीपर द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

5. Ian Healy इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया)

सर्वकालिक महान सूची में 5वें स्थान पर इयान हीली आते हैं जिन्होंने 11 साल के करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खेला. उन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ शुद्ध विकेटकीपरों में से एक माना जाता है और वह  600 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर हैं. उनकी उपलब्धि के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हीली ने 300 से भी कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल की.

कैरियर स्टैट्स:

फॉर्मेट 

मैच 

कैच 

रन आउट

स्टम्पिंग

टेस्ट 

119

366

1

29

वनडे

168

194

3

39

टी20

-

-

-

-

4. Kumar Sangakkara कुमार संगकारा (श्रीलंका) 

कुमार संगकारा श्रीलंका के एक तेजतर्रार बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर थे, उनके साथ महेला जयवर्धने ने श्रीलंका को बल्लेबाजी की ताकत के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

संगकारा के नाम एक श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड है और इसके अलावा, उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माना जाता था. 15 साल के करियर में उन्होंने 63 शतक बनाए और 594 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 678 शिकार किए.

कैरियर स्टैट्स:

फॉर्मेट 

मैच 

कैच 

रन आउट

स्टम्पिंग

टेस्ट 

134

182

4

20

वनडे

404

402

20

99

टी20

56

25

5

20

3. MS Dhoni एमएस धोनी (भारत)

एमएस धोनी के बिना महान विकेटकीपरों की सूची अधूरी ही रहेगी. एमएस धोनी अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं, वह एक सफल कप्तान हैं और एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं. इसके अलावा, उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक माना जाता था.

वह विकेट के पीछे 538 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 829 शिकार किये है. उनके नाम सबसे तेज़ स्टंपिंग का रिकॉर्ड है जो 0.08 सेकंड में किया गया था. एमएस धोनी दुनिया के सर्वकालिक महान विकेटकीपरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी देखें: T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी, कब और किससे है भारत का मैच

कैरियर स्टैट्स:

फॉर्मेट 

मैच 

कैच 

रन आउट

स्टम्पिंग

टेस्ट 

90

256

3

38

वनडे

350

321

22

123

टी20

98

57

8

34

2. Adam Gilchrist एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर की बात करें तो एडम गिलक्रिस्ट का नाम सबसे ऊपर आता है. गिलक्रिस्ट इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्हें उनके आश्चर्यजनक रिकॉर्ड के कारण क्रिकेट के खेल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता है.

गिलक्रिस्ट न केवल विकेटों के पीछे सुरक्षित खिलाड़ी थे, बल्कि वह एकदिवसीय मैचों में शीर्ष क्रम में भी विस्फोटक थे और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के निचले क्रम में बहुत जरूरी स्थिरता प्रदान करते थे. वह क्रिकेट खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के खिलाड़ियों में से एक हैं.

कैरियर स्टैट्स:

फॉर्मेट 

मैच 

कैच 

रन आउट

स्टम्पिंग

टेस्ट 

96

379

4

37

वनडे

287

417

14

55

टी20

13

17

1

0

1. Mark Boucher मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)

 मार्क बाउचर के नाम सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड है जो क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा है. बाउचर ने अपने करियर में 467 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 998 शिकार किए हैं. वह इस खेल को खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक थे.

 कैरियर स्टैट्स:

फॉर्मेट 

मैच 

कैच 

रन आउट

स्टम्पिंग

टेस्ट 

147

532

2

23

वनडे

295

403

16

22

टी20

25

18

1

1

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 5, 2024, 23:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News