This is an archived article last updated on Jun 7, 2024. The information may be outdated.

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत वाले प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Jun 7, 2024, 15:33 IST

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने इस बार सभी को हैरान किया है। ऐसे में आंकड़ों के फेरबदल से सत्ता के गलियारे में सियासी गर्मी और बढ़ गई है। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से राजनीति का गढ़ कहे जान वाले उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत वाले प्रत्याशियों की सूची देखेंगे। 

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सभी के सामने हैं। इन परिणमों ने जहां कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, वहीं कुछ लोगों ने दातों तले अंगुली दबा ली है। क्योंकि, इस बार के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है, जबकि कुछ सीटों पर सबसे छोटी जीत दर्ज की गई है।

इस कड़ी में सियासी पिच पर कई बड़े-बड़े सूरमे भी ढेर हो गए हैं, जबकि नए खिलाड़ियों ने पहली पारी में ही पिच को भाप कर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के नतीजे सबसे अधिक चौंकाने वाले हैं और यहां के नतीजे महत्त्वपूर्ण भी हैं, क्योंकि सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है।

ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि प्रदेश में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार कौन-से हैं। 

उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 80 लोकसभा सीटों में से सपा को 37 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा को केवल 33 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस को 6, रालोद को 2, आजाद समाज पार्टी और अपना दल को एक-एक सीट पर संतोष करना पड़ा है। दूसरी तरफ, यूपी की प्रमुख पार्टी में शामिल बसपा का इस बार भी खाता नहीं खुल सका है। 

सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले यूपी के प्रत्याशी

गौतमबुद्ध नगर सीट

गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा के महेश शर्मा ने 559472 वोटों के अंतर से सपा के महेंद्र सिंह नागर को हराया है।

रायबरेली

यूपी की प्रमुख सीटों में शामिल रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी ने 390030 वोटों के अंतर के साथ भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को हराया है।

गाजियाबाद

गाजियाबाद सीट से भाजपा के अतुल गर्ग ने 336965 सीटों के अंतर के साथ कांग्रेस की डॉली शर्मा को परास्त किया है। 

मथुरा

मथुरा सीट से भाजपा की ओर से हेमा मालिनी ने 293407 वोटों के अंतर के साथ कांग्रेस के मुकेश धनगर को हराया है।

बुलंदशहर

बुलंदशहर से भाजपा के डॉ. भोला सिंह ने 275134 वोटों के अंतर के साथ कांग्रेस के शिवराम को सियासी पिच पर पछाड़ा है।  

सबसे कम अंतर से जीतने वाले यूपी के प्रत्याशी

हमीरपुर सीट

हमीरपुर सीट से सपा के अजेंद्र सिंह लोधी ने 2629 वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की है। उनके सामने भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल थे। 

फर्रूखाबाद

इस सीट से भाजपा के मुकेश राजपूत ने 2678 वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की है। उनके सामने सपा के डॉ. नवल किशोर थे, जिन्हें 485285 वोट मिले हैं।

बांसगांव

यूपी की इस सीट से भाजपा के कमलेश पासवान ने 3150 वोटों के अंतर के साथ कांग्रेस के सदल प्रसाद को हराया है। 

पढ़ेंः लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीती गईं पांच प्रमुख सीटें, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 7, 2024, 15:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News