This is an archived article last updated on Jul 28, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का इकलौता ‘बांधों वाला जिला’ कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jul 28, 2025, 13:08 IST

उत्तर प्रदेश देश का सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक महत्त्व वाला राज्य है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का बांधों वाला जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में बांध वाला जिला
यूपी में बांध वाला जिला

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में है। भारत का यह राज्य देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति के साथ अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का एक जिला ऐसा भी है, जिसे बांधों का जिला भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

कब हुआ था उत्तर प्रदेश का गठन 

उत्तर प्रदेश राज्य पूर्व में उत्तर पश्चिम प्रांत नाम से जाना जाता था। बाद में अंग्रेजों ने इसका नाम बदला और यह संयुक्त प्रांत हो गया। देश आजाद हुआ, तो 24 जनवरी, 1950 को राज्य का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है ‘बांधों का जिला’ 

अब सवाल है कि यूपी में कौन-सा जिला बांधों का जिला कहा जाता है। आपको बता दें कि प्रदेश का ललितपुर जिला बांधों का जिला कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है बांधों का जिला

यूपी के ललितपुर जिले में सबसे अधिक 14 बांध बने हुए हैं। जिले में 3 प्रमुख और 13 सहायक नदियां गुजरती हैं। इन नदियों के ऊपर ये बांध बने हुए हैं। 

गोविंद सागर बांध है सबसे बड़ा

ललितपुर जिले में सबसे बड़ा बांध गोविंद सागर बांध है। सहजाद नदी पर बना यह बांध 1947 से 1953 के बीच बनकर तैयार हुआ था। बांध का निर्माण प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर किया गया था। यह करीब 18.2 मीटर ऊंचा और 368 वर्ग किलोमीटर में है। बांध के पानी का उपयोग नहरों के माध्यम से जिले में खेती के लिए किया जाता है। 

ललितपुर जिले का इतिहास 

ललितपुर के इतिहास पर गौर करें, तो महाराजा सुम्मेर सिंह की पत्नी ललिता देवी के नाम पर इस जिले का नाम रखा गया था। यह झांसी मंडल में आता है और 1974 में यह एक जिले के रूप में गठित किया गया था। 

पढ़ेंःनाम के पीछे क्यों लिखा जाता है ‘कुमार’, यह है असली वजह




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 28, 2025, 13:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News