PM Kisan 20th Installment Date OUT: बड़ी खबर! कल इतने बजे अकाउंट में आयेगी PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, बैंक खाते में ऐसे करें चेक
PM Kisan Yojana: PM Kisan 20वीं किस्त का इंतजार खत्म। PM Kisan क़िस्त 02 अगस्त 2025 को किसानों के बैंक खातों में आएंगे. अगर आप जानना चाहते हैं कि पैसा आया या नहीं, इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाएं, 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें, आधार (Aadhaar) या बैंक अकाउंट दर्ज करें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस दिखाई देगा।
PM Kisan 20th Installment OUT: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)की 20वीं किस्त का इंतजार ख़त्म हो गया है। किस्त 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में आ जाएगी। बता दें कि PM किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना है.
कल कब जारी होगी पीएम किसान क़िस्त:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। मीडिया के अनुसार पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और सेवापुरी स्थित कालिका धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और 38 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही पीएम मोदी पीएम किसान की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे.
PM Kisan 20th Installment KAB AAYEGI कब आयेगी 20वीं किस्त:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वे यहीं से PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गयी है।
Independence Day 2025 Quiz: आसानी से मिलेगा लाल किले का टिकट, देखें तिरंगा समारोह और PM का भाषण
PM Kisan Yojana 2025 से ज्यादा पैसा दे रही ये दो योजनाएं! कैसे और कब करें आवेदन, जानें सबकुछ
PM-KISAN योजना हाईलाइट्स
अब और इंतजार नहीं!
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) July 29, 2025
PM-Kisan की 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी।
मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है#AgriGoI #Agriculture #PMKisan #PMKisan20thInstallment@AgriGoI @ChouhanShivraj @mygovindia pic.twitter.com/VNHtb53OK9
| 20वीं क़िस्त कब | 02 अगस्त 2025 |
| योजना का प्रकार | केन्द्रीय क्षेत्र की योजना |
| कुल वार्षिक लाभ | 6,000 रुपये |
| पात्र | 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान |
| ऑफिसियल वेबसाइट | |
| हेल्पलाइन नंबर | 155261/011-24300606 |
| योजना लांच | 24 फरवरी, 2019 |
किन किसानों के अकाउंट में आयेगी 20वीं क़िस्त
यदि आप किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि 20वीं किस्त उन्हीं किसानों के खातों में आएगी:
-
जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर ली है।
-
जिनका भू-अधिकार सत्यापन (land verification) पूरा हो चुका है।
यदि आपने ये दोनों जरूरी कार्य नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। अभी भी आपके पास समय है कि ये प्रक्रियाएं पूरी कर लें।
बेनिफिशियरी स्टेटस-Know Your Status PM Kisan
अब तक जारी हो चुकी हैं 19 किस्तें
पीएम किसान योजना की शुरुआत से अब तक केंद्र सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है। हर किस्त में पात्र किसानों के खातों में ₹2000 की आर्थिक सहायता दी गई है। 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों को भेजी गई थी, यानी अब लगभग 5 महीने से अधिक का समय बीत चुका है।
किस्त स्टेटस और बैलेंस ऐसे करे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद 'लाभार्थी स्थिति' (Beneficiary Status) सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए पेज पर आपको अपना आधार नंबर, खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: जानकारी भरने के बाद ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर आपकी लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) दिखाई देगी।
स्टेप 6: यहां आप देख सकते हैं कि आपकी पिछली किस्त कब आई थी, और 20वीं किस्त का भुगतान किया गया है या नहीं।
जल्द पूरा करें ये जरूरी काम
यदि आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ आपको भी मिले, तो यह जरूरी है कि आपने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कर ली हो, आपके खेत का भू-सत्यापन (land verification) पूरा हो चुका हो और आपका PM Kisan अकाउंट एक्टिव (active) हो। इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही आप अगली किस्त के लिए पात्र माने जाएंगे और आपके खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की जा सकेगी।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.
