PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: इस तारीख को किसानों के बैंक खातें में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे करें चेक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इसे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत किसानों को ₹2,000 की राशि डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इस किस्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत किसानों को ₹2,000 की राशि डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), और कृषि विश्वविद्यालयों के निदेशक, कुलपति और प्रमुखों ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।
उन्होंने बताया कि PM मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में दी जा रही है, जिसमें हर चार महीने में ₹2,000 की एक किस्त जारी की जाती है।
कब आयेगी 20वीं किस्त:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इसे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
PM-KISAN योजना हाईलाइट्स
| लांच | 24 फरवरी, 2019 |
| योजना का प्रकार | केन्द्रीय क्षेत्र की योजना |
| कुल वार्षिक लाभ | 6,000 रुपये |
| पात्र | 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान |
| ऑफिसियल वेबसाइट | |
| हेल्पलाइन नंबर | 155261/011-24300606 |
| 20वीं किस्त कब | 02 अगस्त 2025 |
किन किसानों के अकाउंट में आयेगी 20वीं क़िस्त
यदि आप किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि 20वीं किस्त उन्हीं किसानों के खातों में आएगी जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर ली है और जिनका भू-अधिकार सत्यापन (land verification) पूरा हो चुका है। यदि आपने ये दोनों जरूरी कार्य नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। अभी भी आपके पास समय है कि ये प्रक्रियाएं पूरी कर लें।
अब और इंतजार नहीं!
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) July 29, 2025
PM-Kisan की 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी।
मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है#AgriGoI #Agriculture #PMKisan #PMKisan20thInstallment@AgriGoI @ChouhanShivraj @mygovindia pic.twitter.com/VNHtb53OK9
Kisanकिस्त स्टेटस और बैलेंस ऐसे करे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद 'लाभार्थी स्थिति' (Beneficiary Status) सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए पेज पर आपको अपना आधार नंबर, खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: जानकारी भरने के बाद ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर आपकी लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) दिखाई देगी।
स्टेप 6: यहां आप देख सकते हैं कि आपकी पिछली किस्त कब आई थी, और 20वीं किस्त का भुगतान किया गया है या नहीं।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.