इन दो शहरों को जोड़ेगी भारत की पहली Vande Bharat Sleeper Train, किराया, रूट, और स्टॉपेज यहां करें चेक

Last Updated: Jan 2, 2026, 15:56 IST

India's First Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चलेगी। यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ रात की यात्रा के लिए तैयार की गई है। मार्ग में असम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख स्टेशनों पर इसके स्टॉपेज होंगे, जिससे पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

इन दो शहरों को जोड़ेगी भारत की पहली Vande Bharat Sleeper Train, किराया, रूट, और स्टॉपेज यहां करें चेक
इन दो शहरों को जोड़ेगी भारत की पहली Vande Bharat Sleeper Train, किराया, रूट, और स्टॉपेज यहां करें चेक

लंबे समय का इंतजार ख़त्म होने जा रहा है, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आगाज होने जा रहा है. रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन में नए साल की शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी (असम) और हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है और जनवरी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

किन शहरों को जोड़ेगी ट्रेन:

इस स्लीपर ट्रेन से असम के कामरूप महानगर और बोंगाईगांव तथा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान, हुगली और हावड़ा जिलों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

823 यात्रियों एक बार में करेंगे यात्रा:

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थ्री-टियर एसी, 4 टू-टियर एसी और 1 फर्स्ट क्लास एसी कोच शामिल है। इसकी कुल यात्री क्षमता लगभग 823 यात्रियों की होगी, जो लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक बनाएगी।

अत्याधुनिक डिजाइन और सुरक्षा

इस ट्रेन के लिए पूरी तरह नया डिजाइन किया गया बोगी और सस्पेंशन सिस्टम विकसित किया गया है। एर्गोनॉमिक इंटीरियर, सुरक्षित सीढ़ियां, बेहतर शोर नियंत्रण, कावच सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और उन्नत फायर सेफ्टी जैसी सुविधाएं इसे अत्यंत सुरक्षित बनाती हैं।

आरामदायक रात्री यात्रा का अनुभव

यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन 180 किमी/घंटा तक की डिजाइन स्पीड के साथ चलेगी। समय-सारिणी इस तरह बनाई जाएगी कि ट्रेन शाम को रवाना होकर अगली सुबह गंतव्य तक पहुंचे, जिससे यात्रियों को आरामदायक और समय-बचत वाली ओवरनाइट यात्रा मिले।

कितना होगा किराया:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर का किराया एयरलाइन से काफी कम रखा गया है। गुवाहाटी से हावड़ा तक 3 एसी का किराया ₹2300, 2 एसी का लगभग ₹3000 और फर्स्ट एसी का ₹3600 होगा। यह बहुत आरामदायक और खाने के साथ है.

कितनी रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रेन:

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेमी-हाई-स्पीड श्रेणी की होगी। इसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई है, जिससे यह तेज़, सुरक्षित और आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा सुनिश्चित करेगी।

लोकल फूड भी कर सकेंगे एन्जॉय:

यात्रियों के लिए क्षेत्रीय व्यंजनों की खास व्यवस्था की गई है। गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन में असमिया भोजन और कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में पारंपरिक बंगाली व्यंजन परोसे जाएंगे, जिससे यात्रा सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जो गति, सुरक्षा, आराम और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम पेश करती है। यह पहल यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी देगी।

दुनिया के किस देश को ‘पहाड़ों का बादशाह’ कहा जाता है? यहां जानें जवाब

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 2, 2026, 15:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News