This is an archived article last updated on Aug 7, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Cotton City’, जानें

Last Updated: Aug 7, 2023, 12:25 IST

भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। देश के हर शहर का अपना इतिहास, कला और संस्कृति है, जो कि इन्हें अन्य शहरों से अलग बनाती है। हालांकि, इन सबके अलावा भी यहां पर बहुत कुछ है, जो कि शहर को विशेष बनाने में सहयोग करता है। भारत के शहरों को जानने की अपनी इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से एक नए शहर के बारे में जानेंगे। क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को ‘Cotton City’ कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम शहर और इसकी वजह को जानेंगे। 

रूई का शहर
रूई का शहर

भारत को ज्ञान, धर्म, संस्कृति, परंपराएं और खान-पान का देश कहा जाता है। यहां कुछ किलोमीटर की यात्रा पर ही आपको भाषा, खान-पान और संस्कृति में फर्क देखने को मिल जाएगा।

भारत के हर शहर का अपना समृद्ध इतिहास है। इसके साथ ही उस शहर से जुड़ी होती हैं अनूठी परंपराएं, वेशभूषा और बहुत-सी ऐसी चीजें, जो कि शहरों को विशेष बनाने का काम करती हैं।

यही वजह है कि भारत के कुछ शहरों ने न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

भारत के विभिन्न शहरों को जानने की अपनी इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक नए शहर के बारे में जानेंगे, जिसे ‘Cotton City’ के नाम से भी जाना जाता है।

क्या आपको पता है कि यह शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से इस शहर और इसके पीछे की वजह से बारे में जानेंगे। 

 

किस शहर को कहा जाता है ‘Cotton City’

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बसे अलग-अलग शहरों की अपनी खूबी है।

इसी में शामिल है भारत का महाराष्ट्र राज्य, जिसमें स्थित यवतमाल शहर को भारत का रूई का शहर कहा जाता है। 

 

क्या है शहर का भूगोल

यवतमाल जिले की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, यह जिला 135782 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके साथ ही यहां की साक्षरता दर 57.96 फीसदी है। यहां पर कुल ब्लॉक 16 और 31 पुलिस स्टेशन हैं। वहीं, इस जिले में चार भाषाएं बोली जाती हैं। 

 

क्यों कहा जाता है रूई का शहर

अब सवाल यह है कि आखिर इस जिले को ही रूई का शहर क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि इस शहर में तीन चीजें प्रमुख रूप से मशहूर हैं और वे हैं यहां के मंदिर, हरियाली और रूई

भारत में यदि सबसे अधिक रूई के उत्पादन की बात करें, तो यह जिला टॉप पर आता है। इसके साथ ही यहां पर कपड़े और रूई को लेकर भी कई मिल हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक, यहां पर काफी पुरानी रायमंड कपड़े की मिल है, जो कि इस शहर को पहचान देने का काम करती है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे चांदी का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इस बारे में जान सकते हैं। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है 'Silver City', जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 7, 2023, 12:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News