This is an archived article last updated on May 11, 2023. The information may be outdated.

Cyclone और Tornado में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: May 11, 2023, 19:16 IST

समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इसी में शामिल हैं Cyclone और Tornado, जो कि दोनों ही बड़े मात्रा में जान-माल का अधिक नुकसान करती हैं। दोनों का ही अपना स्वरूप है। हालांकि, कई लोग इनमें अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों की परिभाषाएं जानने के साथ इनके बीच  अंतर को समझेंगे। 

साइक्लोन और टॉरनेडो में अंतर
साइक्लोन और टॉरनेडो में अंतर

Cyclone(चक्रवात) और Tornado(बवंडर) दोनों ही प्राकृतिक आपदाएं हैं। हाल ही में बंगाल की खाड़ी में बन रहा Cyclone मोका चर्चाओं में है। हर साल अलग-अलग समय पर हमें विभिन्न प्रकार के साइक्लोन सुनने और पढ़ने को मिलते हैं, जो कि एक प्राकृतिक आपदा है। वहीं, इसी के साथ एक और प्राकृतिक आपदा है, जिसके बारे में हम अक्सर सुनते हैं, वह है Tornado. यह दोनों ही खतरनाक प्राकृतिक आपदाएं हैं, जिससे जान-माल का अधिक नुकसान होता है। ऐसे में मौसम विज्ञान एजेंसियां पूर्वानुमान बताकर इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं को लेकर हमें अलर्ट करती रहती हैं। हालांकि, कई लोग Cyclone और Tornado के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को लेकर जानेंगे। 

 

क्या होता है Cyclone

साइक्लोन एक पानी की सतह पर उठने वाला तूफान है। हवाएं जब तूफानी रूप से घेरा बनाकर चलती हैं, तब साइक्लोन आता है। भारत के संदर्भ में यह तटीय प्रदेशों से उठता है, जो कि पानी की सतह के ऊपर उठता है। उदाहरण के तौर पर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तूफान मोका है। वहीं, इसी का रूप है हरिकेन और टायफून। आपको बता दें कि फ्लोरिडा के तट से उठने वाला तूफान हरिकेन के रूप में जाना जाता है, जबकि फिलिपिंस के तट पर आकर यह तायफून कहलाता है। यह भी पानी की सतह पर उठने वाला तूफान है। हरिकेन अक्सर अटलांटिक महासागर में उठता है, तो टायफून प्रशांत महासागर में उठता है। 




क्या होता है Tornado

Tornado जमीन की सतह पर उठने वाला तूफान है। इसमें भी हवाएं तूफानी रूप से घेरा बनाकर चलती हैं, जो अपने रास्ते में आने वाली सभी चीजों को उखाड़ फेंकती हैं। अमेरिका में इस तरह के तूफान को ट्वीस्टर भी कहा जाता है। भारत में हम इसे बवंडर के रूप में जानते हैं। कई बार बवंडर की रफ्तार 325 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक हो सकती है। इनके आकार की बात करें, तो यह फनल की तरह दिखता है, जिसमें तेज हवाओं का घेरा होता है। इस तरह के तूफान अधिकांश रूप से उत्तरी और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलते हैं। 

 

Cyclone और Tornado में प्रमुख अंतर 

 

-Cyclone हमेशा पानी की सतह पर बनते हैं, जहां पर गर्म हवा की तरंगे मौजूद होती हैं, जबकि Tornado जमीन के ऊपर बनते हैं, जो कि जमीन से आसमान तक जुड़े होते हैं। 

 

-Cyclone की अवधि लंबी होती है। कुछ मामलों में यह 31 दिनों तक होते हैं, जबकि Tornado के मामले में ऐसा नहीं है। यह कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक हो सकते हैं। 

 

-Cyclone में हवाओं की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होती है, जबकि Tornado में हवाओं की रफ्तार अधिक होती है।

 

-Cyclone का पूर्वानुमान कुछ दिनों पहले लगाया जा सकता है, जबकि Tornado का पता लगाने के लिए कम समय होता है। 

 

पढ़ेंः Public और Private Sector में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2023, 13:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News