Sea और Ocean में क्या होता है अंतर, जानें
आपने Sea और Ocean शब्दों को सुना होगा। दोनों ही शब्द एक दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल किये जाते हैं। हालांकि, इन दोनों शब्दों का ही अर्थ अलग होता है। क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि नहीं, तो आज हम इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे।
जब भी हम किसी बड़ी Water Body को देखते हैं, तो हम अक्सर उसे Sea या फिर Ocean बोल देते हैं। यह दोनों शब्दों का इस्तेमाल अक्सर एक दूसरे के स्थान पर किया जाता है। लेकिन, वास्तव में दोनों ही शब्दों का अर्थ अलग-अलग है। क्या आपको Sea और Ocean के बीच अंतर पता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच विभिन्न पहलुओं के आधार पर अंतर बताएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होता है Sea
Sea को हिंदी में सागर कहते हैं, जो कि एक खारे पानी की Water Body होती है। वहीं, यह किसी महाद्वीप या फिर किसी जमीन के हिस्से के साथ होता है। इसके साथ ही यह Ocean की तुलना में छोटे हैं और Ocean से जुड़े होते हैं।

क्या होता है Ocean
Ocean को हिंदी में महासागर कहते हैं। यह भी खारे पानी की Water Body होती है, जो कि किसी महाद्वीप या जमीन के हिस्से से नहीं जुड़ा होता, बल्कि पानी से घिरा होता है। धरती पर पानी के रूप में मौजूद एक तिहाई महासागर ही है। सागर की तुलना में महासागर बड़े होते हैं। धरती पर कुल पांच महासागर हैं, जो कि प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर और अटांर्कटिक महासागर है। यह पांचों महासागर अपने विशालकाय रूप के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही इनकी अपनी एक जैव विविधता भी है, जिसमें विभिन्न जीव-जंतुओं की अपनी एक दुनिया है।
पढ़ेंः MLA और MLC में क्या होता है अंतर, जानें
Sea और Ocean में प्रमुख अंतर
-महासगार सागर की तुलना में अधिक बड़े होते हैं। महासागर की औसत गहराई करीब 3800 मीटर तक होती है।
-सागर हमेशा से किसी जमीन के हिस्से के साथ जुड़े हुए होते हैं, जबकि महासागर कभी भी किसी जमीन के हिस्से के साथ नहीं जुड़े होते हैं।
-सागर आगे चलकर महासागर से जुड़ा होता है, जबकि महासागर अपने आप में एक बड़ी बॉडी है, जो आगे किसी से नहीं जुड़ा होता।
-सागर और महासागर दोनों को ही उनके स्थान के हिसाब से नाम दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर, Sea of Japan या फिर Red Sea. वहीं, Atlantic Ocean और Indian Ocean. ये नाम उनकी जगहों के हिसाब से दिए गए हैं।
-सागर और महासागर दोनों की ही अपनी-अपनी जैव विविधता होती है, जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु देखने को मिल जाएंगे। कुछ जीव जंतु सिर्फ कुछ ही स्थानों पर पाए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आप सागर और महासागर के बीच अंतर समझ गए होंगे। इसी तरह अन्य चीजों के बीच अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.