This is an archived article last updated on Mar 16, 2023. The information may be outdated.

Algae और Fungi में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Mar 16, 2023, 18:25 IST

आपने Algae और Fungi के बारे में सुना होगा, जिन्हें हिंदी में शैवाल और कवक क्रमशः कहा जाता है। हालांकि, कई लोग इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि नहीं, तो आज हम इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे

शैवाल और कवक में अंतर
शैवाल और कवक में अंतर

हमारे आसपास के वातावरण में बहुत सी वैज्ञानिक घटनाएं घटती रहती हैं, जिसमें से हम कुछ वैज्ञानिक घटनाओं पर ध्यान देते हैं और कुछ पर नहीं। इसी में शामिल है नमी वाली जगहों पर हरे रंग की काई की जम जाना। वहीं, कुछ सड़ी-गली चीजों में हमें एक अलग प्रकार की जालनुमा चीज देखने को मिलती है, जिसे फंगी और एल्गी कहा जाता है। यह दोनों घटनाएं ही साइंटिफिक है। लेकिन, कई लोग अक्सर इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। यदि आपको भी इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा है, तो हम इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

क्या होता है शैवाल

शैवाल एक तरह से ऐसा पौधा होता है, जिसे जड़, पत्ती या तने में नहीं बांटा जा सकता है। इसमें क्लोरोफिल मौजूद रहता है। ऐसे में यह अपना भोजना खुद बना सकते हैं। वहीं, यह नम जगहों पर देखने को मिल जाएंगे। जैसे, झरना, झील, नदी, तालाब और नमी वाली दीवारों पर भी यह पाए जाते हैं। 

 

क्या होता है कवक 

कवक में भी शैवालों की तरह जड़, तना और पत्ती नहीं होती है। यह Non-Vascular, Achlorophyllous और Thallophyta हैं। इनका जनन बीजों द्वारा होता है। कुछ कवक परजीवी तो कुछ कवक मृतोपजीवी होते हैं। वनस्पति विज्ञान की जिस शाखा के तहत हम इसका अध्ययन करते हैं, कवक कहलाती है। 

 

शैवाल और कवक में प्रमुख अंतर 

 

-शैवाल में क्लोरोफिल मौजूद रहता है, लेकिन अलग-अलग रंग होने की वजह से यह छिप जाता है। आपको यह भी बता दें कि शैवाल का रंग हरा, नीला, भूरा और लाल होता है। वहीं, कवक में क्लोरोफिल मौजूद नहीं होता है। 

 

-शैवाल खुद से ही अपने भोजन को बनाते हैं, जबकि कवक खुद से भोजन नहीं बनाते हैं। बल्कि, ये बाहरी स्रोतों से अपने भोजन को प्राप्त करते हैं।

 

-शैवाल में भोजन स्टार्च या तेल बिंदुओं के रूप में होता है, जबकि कवक में ग्लाइकोजन के रूप में मिल जाएगा।

 

-शैवाल हमेशा से आपको ऐसी जगह पर मिलेगा, जहां रोशनी पहुंच सके। वहीं, कवक के लिए रोशनी की जरूरत नहीं होती है। यह बिना रोशनी के भी मिल जाएगा।

 

-शैवाल हमेशा आपको नमी वाली जगहों पर मिल जाएगा, जैसे नदी, तालाब, झील, झरना और समुद्र। वहीं, कवक आपको सूखी जगहों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कभी-कभी यह पानी में मिल जाते हैं। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि आप शैवाल और कवक के बीच अंतर को समझ गए होंगे। इसी तरह अन्य चीजों के बीच अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंःTraditional और Digital Marketing में क्या होता है अंतर, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2023, 18:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News