This is an archived article last updated on Mar 28, 2023. The information may be outdated.

Warranty और Guarantee में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Mar 28, 2023, 15:26 IST

जब भी हम कोई चीज खरीदते हैं, तो उसकी गुणवत्ता के लिए चिंतित होते हैं। इसके बदले में दुकानदार हमें उत्पाद की Warranty और  Guarantee के बारे में जानकारी देता है। हालांकि, क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि नहीं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रह हैं। 

वारंटी और गारंटी में अंतर
वारंटी और गारंटी में अंतर

दुनिया में लोगों की जरूरत के हिसाब से विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। हम भी अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ खरीदते रहते हैं। वहीं, उत्पाद खरीदते हुए हम अक्सर उसकी गुणवत्ता को लेकर चिंतित रहते हैं। इसके बाद दुकानदार हमें उत्पाद की Warranty और  Guarantee के बारे में बताकर हमें आश्वस्त करते हैं। हालांकि, कई लोगों को इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा होती है। क्या आपको भी इन दोनों के बीच अंतर को लेकर दुविधा है। यदि हां, तो हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

क्या होती है Warranty 

Warranty एक प्रकार का लिखित दस्तावेज होता है। जब भी आप कोई उत्पाद खरीदते हैं या फिर कोई सेवा लेते हैं, तो मैनुफेक्चरर की ओर से आपको एक वारंटी कार्ड दिया जाता है, जिसमें उत्पाद में किसी भी प्रकार की कोई कमी होने या फिर खराब होने या फिर सेवा में दिक्कत होने की वजह से उसे रिपेयर किया जाता है। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह मैनुफेक्चरर अपने खर्चे पर करता है। 

 

कुछ समय के लिए होती है वैध

आपको बता दें कि आपको मिलने वाली वारंटी सिर्फ कुछ समय के लिए वैध होती है। इसके बाद सेवा या उत्पाद में कमी होने पर रिपेयर करने की स्थिति में आपको पैसे देने पड़ते हैं। हालांकि, आप कुछ रुपयों को भुगतान कर वारंटी को बढ़ा भी सकते हैं। 

क्या होती है Guarantee

Guarantee में भी आपके द्वारा खरीदे गए उत्पाद या सेवा की मरम्मत की जाती है। इसके लिए भी आपसे रुपये नहीं लिये जाते हैं। हालांकि, इसमें जरूरी नहीं है कि आपको लिखित में कोई आश्वासन मिले, जैसा कि वारंटी में होता है। यह सामान्य तौर पर बिना लिखित के ही दी जाती है। यदि गारंटी पीरियड में उत्पाद में किसी प्रकार की कोई कमी रहती है, तो ग्राहक अपने उत्पाद की मरम्मत कराने के साथ ही उसे पूरी तरह से बदलवा भी सकते हैं।

 

Warranty और  Guarantee में प्रमुख अंतर

 

-वारंटी में एक समय बाद पैसों का भुगतान करना पड़ता है, जबकि गारंटी में ऐसा नहीं है। यहां आपको पैसे नहीं देने होते हैं।

 

-गारंटी लिखित या मौखिक हो सकती है, लेकिन वारंटी हमेशा लिखित ही होती है।

 

-गारंटी के दौरान उत्पाद में कमी होने पर आपको पूरा पैसा वापस हो सकता है, लेकिन वारंटी में ऐसा नहीं है।

 

-गारंटी में आपका उत्पाद पूरी तरह से बदला जा सकता है, लेकिन वारंटी में ऐसा नहीं है। आपके उत्पाद की सिर्फ मरम्मत की जा सकती है। 



पढ़ेंः Soap और Detergent में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 28, 2023, 15:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News