This is an archived article last updated on Jun 10, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे अधिक तहसील, जानें

Last Updated: Jun 10, 2024, 12:09 IST

उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देशभर में जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या क्या जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक तहसील हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में सबसे अधिक तहसील वाला जिला
यूपी में सबसे अधिक तहसील वाला जिला

उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य विविध संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं का घर है। राज्य के आंचल में कई धार्मिक नगरियां मौजूद हैं, जहां प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।

भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। वहीं, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है।

राज्य के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तहसील मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक तहसील मौजूद है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यह 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल 4 संभागों में आते हैं, जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड हैं। राज्य में कुल 822 सामुदायिक विकास खंड और 17 नगर निगम भी मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

उत्तर प्रदेश में कुल तहसील

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील हैं ? उत्तर प्रदेश में कुल तहसील की बात करें, तो यहां कुल 351 तहसील मौजूद हैं। 

किस जिले में हैं सबसे अधिक तहसील

अब सवाल है कि प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक तहसील मौजूद हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश के प्रयागराज जिले में सबसे अधिक तहसील मौजूद हैं। 

जिले में कितनी हैं तहसील

प्रयागराज जिले में कुल तहसील की बात करें, तो इनकी संख्या 8 हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट कौन-सी है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 10, 2024, 12:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News