उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट कौन-सी है, जानें
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इस बार के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, प्रदेश की समाजवादी पार्टी सबसे अधिक सीटें जीतने के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। इन जिलों में हमें अलग-अलग लोकसभा सीटों का जिक्र मिलता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
लोकसभा चुनावी नतीजे 2024 सभी के सामने हैं। इस बार के आंकड़ों ने सभी को हैरान किया है। सबसे ज्यादा हैरानी उत्तर प्रदेश से है, जहां सत्ता के गलियारे में बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है। यहां सियासी पिच पर कई बड़े-बड़े सूरमा ढेर हो गए, जबकि पिच पर पहली बार उतरे उम्मीदवारों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश में नया इतिहास लिखा है।
इस कड़ी में समाजवादी पार्टी कुल 37 सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। केंद्र में सरकार के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति महत्त्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि केंद्र की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है।
ऐसे में सत्ता के गलियारे में शुरू से ही इस प्रदेश का महत्त्व रहा है। आपने प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी लोकसभा सीट कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल लोकसभा सीटें
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल लोकसभा सीटें कितनी हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जो कि 75 जिलों में आती हैं। ये 75 जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं, जो कि 4 संभागों में आते हैं। प्रदेश में कुल 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट की बात करें, तो गाजियाबाद सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। यहां पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता हैं।
जिले में कितने हैं मतदाता
साल 2024 की मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 29 लाख 38 हजार 845 है। इसमें भी सबसे अधिक मतदाता साहिबाबाद में हैं, जहां 10 लाख 33 हजार 314 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता धौलाना आंशिक में है, जहां का कुल आंकड़ा 1 लाख 23 हजार 368 है।
आपको बता दें कि बीते पांच वर्षों में जिले में मतदाताओं का आंकड़ा बढ़ा है। साल 2019 में यहां कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 73 हजार 147 थी। इस बार इस सीट से भाजपा के अतुल गर्ग ने जीत हासिल है, जिन्हें 8 लाख 54 हजार 170 वोट मिले हैं।
पढ़ेंः लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत वाले प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.