भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज (सेट-2)

भारतीय अर्थव्यवस्था पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य अर्थव्यवस्था से सम्बंधित परिक्षोपयोगी तथ्यों को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है। इनके अभ्यास के द्वारा प्रतियोगी छात्र परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकेंगे और उनमें अर्थव्यवस्था से सम्बंधित मुद्दों की व्यापक समझ भी विकसित हो सकेगी।

Oct 9, 2018, 18:06 IST
GK Quiz on Indian Economy Set B HN
GK Quiz on Indian Economy Set B HN

भारतीय अर्थव्यवस्था पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य अर्थव्यवस्था से सम्बंधित परिक्षोपयोगी तथ्यों को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है। इनके अभ्यास के द्वारा प्रतियोगी छात्र परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकेंगे और उनमें अर्थव्यवस्था से सम्बंधित मुद्दों की व्यापक समझ भी विकसित हो सकेगी।

1. द्वितीय पंचवर्षीय योजना, निम्न में से किसके द्वारा निर्मित मॉडल पर आधारित थी?

A.  जवाहर लाल नेहरू

B.  पी.सी.महलनोबिस

C.  श्रीमन नारायण अग्रवाल

D.  इनमे से कोई नहीं

Ans: B

2. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A.  बॉम्बे योजना 1944 ई. में प्रस्तुत की गयी थी।

B.  बॉम्बे योजना का निर्माण जेआरडी टाटा और उनके सहयोगियों ने किया था।

C.  जन-योजना का प्रस्ताव एम.एन.रॉय ने तैयार किया था।

D.  सर्वोदय योजना का प्रस्ताव विनोबा भावे ने तैयार किया था।

Ans: D

3. हिन्दू वृद्धि दर किस दर पर मापी गयी थी ?

A.  6% प्रतिवर्ष

B.  7% प्रतिवर्ष

C.  1% प्रतिवर्ष

D.  3.4% प्रतिवर्ष

Ans: D

4. निम्न में से कौन सा कथन सही है?

A.  1991 की औद्योगिक नीति से पहले भारत में सार्वजनिक क्षेत्र को अधिक महत्व दिया गया था?

B.  स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में मुक्त व्यापार नीति को लागू कर दिया गया था?

C.  स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में विनिवेशीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी थी?

D.  उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans: A

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक

5. 1991 की आर्थिक सुधारों के लागू होने से पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति से सम्बंधित निम्न कथनों में से कौन सा सही नहीं है ?

A.  भारत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद का 60% कर्ज था ।

B.  महंगाई दर अत्यधिक उच्च स्तर पर पहुँच चुकी थी ।

C.  विदेशी मुद्रा भंडार अत्यधिक उच्च स्तर पर था ।

D.  इनमे से कोई नहीं

Ans: C

6. वर्त्तमान में कुल कितने उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं?

A.  5

B.  7

C.  8

D.  3

Ans: D

7. वर्त्तमान में कुल कितने उद्योगों पर लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू होती है?

A.  18

B.  3

C.  10

D.  9

Ans: A

8. भारत में निम्न में से किस क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति है?

A.  रक्षा

B.  औषधि व फार्मास्युटिकल्स

C.  बैंकिंग

D.  बीमा

Ans: B

9. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी ?

A.  राव-मनमोहन मॉडल

B.  महलनोबिस मॉडल

C.  हैरोड-डोमर मॉडल

D.  इनमे से कोई नहीं

Ans: C

10. निम्न में से किसे अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण व विकास बैंक (IBRD) नाम से भी जाना जाता है?

A.  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

B.  भारतीय रिजर्व बैंक

C.  विश्व व्यापर संगठन

D.  विश्व बैंक

Ans:  D

500+ भारतीय अर्थव्यवस्था पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News