Annular Solar Eclipse 2020: 21 जून का सूर्य ग्रहण आषाढ़ महीने की अमावस्या को होगा. 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन भी होता है जिस दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है.
1. 21 जून, 2020 को किस प्रकार का सूर्य ग्रहण होगा?
A. आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)
B. वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse)
C. पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse)
D. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Solar Eclipse)
Ans. B
व्याख्या: 21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) है.
2. सूर्य ग्रहण लगने के पीछे का क्या कारण है?
A. जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य की किरणों को अवरुद्ध करता है और पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर छाया फैल जाती है.
B. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है. सूर्य की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं.
C. जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा के बीच में आ जाता है और छाया पड़ती है.
D. जब सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँचती हैं और चंद्रमा की किरणें अवरुद्ध हो जाती हैं.
Ans. A
व्याख्या: जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तो सूर्य की किरणों को अवरुद्ध करता है और पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर छाया फैल जाती है. तब सूर्य ग्रहण लग जाता है.
3. किस प्रकार के सूर्य ग्रहण में रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) बन जाती है?
A. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Solar Eclipse)
B. वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse)
C. आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है. नतीजतन, चंद्रमा हमेशा पूरे सूर्य को अवरुद्ध नहीं करता है. सूर्य का मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरा ढका हुआ दिखाई नहीं देता है. सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित नज़र आता है तब वह कंगन या वलय के रूप में दिकाई देता है या रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) जैसा.
4. 21 जून, 2020 का सूर्य ग्रहण किस समय शुरू होगा?
A. 8:15 am
B. 8:45 am
C. 9:15 am
D. 9:45 am
Ans. C
व्याख्या: 21 जून, 2020 का वार्षिक सूर्य ग्रहण भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 9:15 बजे शुरू होगा. अधिकतम ग्रहण दोपहर 12:10 बजे होगा और दोपहर 3:04 बजे तक यह समाप्त हो जाएगा.
5. निम्नलिखित में से किस स्थान से 21 जून, 2020 का सूर्य ग्रहण दिखाई देगा?
A. उत्तरी भारत
B. यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के भाग
C. एशिया, अफ्रीका और प्रशांत महासागर का अधिकांश भाग
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या: 21 जून, 2020 का सूर्य ग्रहण उत्तरी भारत, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. इसके अलावा, एशिया, अफ्रीका, प्रशांत और हिंद महासागर के अधिकांश भागों से भी सूर्य ग्रहण दिखाई देगा.
6. जब उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते समय जिस बिंदु पर पृथ्वी से सबसे अधिक दूर होता है उसे क्या कहते हैं?
A. एपोजी (Apogee)
B. पेरीजी (Perigee)
C. अम्बरा (Umbra)
D. पेनम्ब्रा (Penumbra)
Ans. A
व्याख्या: जब उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते समय जिस बिंदु पर पृथ्वी से सबसे अधिक दूर होता है उसे एपोजी (Apogee) कहते है.
7. निम्नलिखित में से कौन सा एकअपारदर्शी वस्तु द्वारा प्रकाश के अवरोध के परिणामस्वरूप पूर्ण छाया का क्षेत्र है?
A. पेनम्ब्रा (Penumbra)
B. अम्बरा (Umbra)
C. अंटम्ब्रा (Antumbra)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: अम्बरा (Umbra) सबसे गहरा और अंधेरे वाला हिस्सा होता है और यह स्थिति पूर्ण ग्रहण कहलाती है. पेनम्ब्रा (Penumbra) वह क्षेत्र है जिसमें प्रकाश स्रोत का केवल एक ही भाग ही अवरुद्ध होता है. ये स्थिति अंश ग्रहण कहलाती है.
ये कुछ सवाल हैं जो सूर्यग्रहण 2020 पर आधारित हैं. सूर्य ग्रहण 21 जून को होगा.
आशा है कि आपको यह प्रश्नोत्तरी पसंद आई होगी!
Solar Eclipse (Surya Grahan) 2020: तिथि, भारत में समय, कहां-कहां दिखाई देगा और प्रमुख तथ्य
Comments
All Comments (0)
Join the conversation