Live

RRB NTPC UG Exam City Slip 2025 OUT: एनटीपीसी Undergraduate सिटी Intimation स्लिप rrbcdg.gov.in पर जारी, rrb.digialm.com से करें डाउनलोड

Vijay Pratap Singh
Aug 1, 2025, 09:08 IST

RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip 2025 Download Link: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट www.rrb.digialm.com पर 29 जुलाई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip 2025 OUT
RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip 2025 OUT

HIGHLIGHTS

  • आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप Link आधिकारिक वेबसाइट www.rrb.digialm.com पर Active जारी किया।
  • आरआरबी एनटीपीसी UG सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को सटीक परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी मिलेगी।
  • उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि के ज़रिए लॉगिन कर सकते हैं और स्लिप को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Undergraduate City Intimation Slip 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी आई है। आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) 29 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइटों rrbcdg.gov.in और rrb.digitalm.com पर जारी कर दी है।

इस सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा की सही तिथि, परीक्षा केंद्र का शहर और एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip 2025 Download Link-Active

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बताया है कि एनटीपीसी (12वीं स्तर) की CBT-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच होगी।उम्मीदवारों की तैयारी और यात्रा योजना को आसान बनाने के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है।

इस सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि (दिन/माह/वर्ष) के साथ लॉगिन करके परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- NTPC Undergraduate City Slip 2025 Link

यहां क्लिक करें:- Revised RRB NTPC UG Exam Date Notice

आरआरबी एनटीपीसी UG सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर अपने एनटीपीसी यूजी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ (आपके क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग आरआरबी की वेबसाइट होती है – जैसे RRB Mumbai, RRB Allahabad, RRB Chennai आदि)।

  2. होमपेज पर उपलब्ध ‘City Intimation Slip for NTPC UG CBT-1 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन पेज पर आपको अपनी निम्नलिखित विवरण दर्ज करनी होगी:

    • पंजीकरण संख्या (Registration Number)

    • पासवर्ड या जन्मतिथि (DD/MM/YYYY प्रारूप में)

  4. लॉगिन करने के बाद आप अपने परीक्षा शहर का नाम देख पाएँगे।

यहां क्लिक करें: Rajasthan JET Result 2025
LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Aug 1, 2025, 09:07 IST

    RRB NTPC UG New Exam Date OUT: कब होगी परीक्षा?

    RRB ने अपनी वेबसाइट पर, उपरोक्त CEN के लिए संशोधित संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 07 अगस्त 2025 से 09 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 19 दिनों तक चलेगी। यह परीक्षा 06/2024 CEN के अंतर्गत आएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा तिथियों और नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके अनुसार तैयारी करें। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

    आधिकारिक परीक्षा नोटिस- https://www.rrbcdg.gov.in/uploads/2024/06-NTPCUG/062024-CBT1_CitySlip-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80.pdf

  • Jul 29, 2025, 17:11 IST

    rrb ahmedabad: कब होगी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अहमदाबाद ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 के लिए सीबीटी-1 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

  • Jul 29, 2025, 17:01 IST

    NTPC UG Exam City Slip 2025 Link

  • Jul 29, 2025, 16:57 IST

    RRB NTPC Undergraduate City Intimation Slip 2025 Link

    उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करके आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। ध्यान दें कि यह प्रवेश पत्र आधिकारिक हॉल टिकट नहीं है। उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

    https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/2667/95125/login.html

  • Jul 29, 2025, 16:56 IST

    RRB NTPC Undergraduate City Intimation Slip 2025 OUT: rrb.digialm.com पर जारी हुई सिटी स्लिप

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC UG परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ने उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देना शुरू कर दिया है।

    RRB NTPC शहर सूचना पर्चियाँ 29 जुलाई 2025 से जारी हो रही हैं। आज ये पर्चियाँ उन उम्मीदवारों को दी जाएंगी जिनकी परीक्षा 7 अगस्त को है। इन पर्चियों में उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट का समय पहले ही बताया जाता है, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुँच सकें और अपने रहने का इंतजाम कर सकें।

  • Jul 29, 2025, 16:35 IST

    rrb ntpc official website कौन सी है?

    RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट उम्मीदवार के क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती है, क्योंकि हर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का अपना वेबसाइट पोर्टल होता है।

    अगर आपको सामान्य जानकारी या लिंक चाहिए, तो आप मुख्य वेबसाइट पर जा सकते हैं rrb official website:rrbcdg.gov.in

    (यह RRB चंडीगढ़ की वेबसाइट है, जो अक्सर सभी RRB से जुड़ी मुख्य जानकारियों के लिए इस्तेमाल होती है।)

  • Jul 29, 2025, 16:22 IST

    NTPC UG Exam City Slip 2025: Link कहां और कब मिलेगा?

    आरआरबी आमतौर पर एनटीपीसी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी करता है। इस बार भी यही संभावना है। यानी आज किसी भी समय उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकती है।

    • एग्जाम सिटी स्लिप लिंक: RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा

  • Jul 29, 2025, 15:30 IST

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 लिंक: परीक्षा का अवलोकन

    संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
    रिक्तियाँ 3445
    RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 29 जुलाई 2025
    RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 3 अगस्त 2025
    RRB NTPC परीक्षा तिथि 2025 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक
    परीक्षा का मोड ऑनलाइन
    नौकरी स्थान भारतभर में
    चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण
    आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/
  • Jul 29, 2025, 15:25 IST

    RRB NTPC UG City Intimation slip: परीक्षा तिथियां

    भारतीय रेलवे (RRB) ने घोषणा की है कि एनटीपीसी (Non-Technical Popular Categories) यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन करते हैं।

    परीक्षा की तिथियाँ

    • परीक्षा प्रारंभ तिथि: 7 अगस्त 2025

    • परीक्षा समाप्ति तिथि: 8 सितंबर 2025

  • Jul 29, 2025, 12:34 IST

    NTPC Under Graduate City Intimation Slip 2025: एडमिट कार्ड 2025 रिलीज की तारीख

    NTPC Under Graduate City Intimation Slip 2025:RRB NTPC UG 2025 की परीक्षा से पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। इसके बाद ही एडमिट कार्ड रिलीज़ होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

  • Jul 29, 2025, 12:17 IST

    RRB NTPC Login: उम्मीदवारों को दिए जाने वाले HRA चेक करें

    शहर की श्रेणीसातवें वेतन आयोग के बाद HRAसातवें वेतन आयोग से पहले HRA
    X श्रेणी के शहर 24% 30%
    Y श्रेणी के शहर 16% 20%
    Z श्रेणी के शहर 8% 10%
  • Jul 29, 2025, 12:16 IST

    rrb.digialm.com 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी सूचना लिंक

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 अपलोड करेगा। उम्मीदवार इसे अपनी लॉगिन जानकारी डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jul 29, 2025, 12:11 IST

    RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025 Link: चयन प्रक्रिया क्या है?

    आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:

    1. प्रथम चरण - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1):
      यह प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित, और सामान्य बुद्धि एवं तर्क से संबंधित प्रश्न होते हैं।

    2. द्वितीय चरण - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2):
      इसमें अभ्यर्थियों से पद विशेष के अनुसार गहन प्रश्न पूछे जाते हैं। CBT-1 में सफल उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो सकते हैं।

    3. टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जहां लागू हो):
      कुछ पदों के लिए टाइपिंग कौशल परीक्षा या एप्टीट्यूड टेस्ट अनिवार्य होता है, जैसे जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट या ट्रैफिक असिस्टेंट।

    4. दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा:
      अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाती है और रेलवे के मानकों के अनुसार मेडिकल टेस्ट कराया जाता है।

  • Jul 29, 2025, 12:10 IST

    rrb.digialm.com: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

    1. विवरणों को चेक करें:
    डाउनलोड की गई परीक्षा सिटी स्लिप पर दिए गए सभी विवरणों (नाम, परीक्षा तिथि, शहर आदि) को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित आरआरबी कार्यालय से संपर्क करें।

    2. यात्रा की योजना बनाएं:
    आपको जो परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, उसके अनुसार यात्रा की पहले से व्यवस्था करें। ट्रेन, बस या फ्लाइट की बुकिंग समय पर करें। आवश्यकता होने पर होटल या लॉज में ठहरने की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

    3. लेटेस्ट अपडेट पर नज़र रखें:
    अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर मिलती रहें।

    4. परीक्षा की तैयारी जारी रखें:
    CBT 1 के लिए सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दें। नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को मजबूत करें।

  • Jul 29, 2025, 11:59 IST

    RRB NTPC UG Exam City Slip Sarkari Result: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

    • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • “NTPC UG Exam City Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • लॉगिन करने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रखें।

  • Jul 29, 2025, 11:45 IST

    rrbcdg.gov.in ntpc: अंडर ग्रेजुएट सिटी स्लिप आज

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज चंडीगढ़ RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट (UG) परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी करेगा। यह पर्ची उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का शहर और तिथि बताने के लिए है। यह ई-कॉल लेटर नहीं है; परीक्षा में प्रवेश के लिए आपको ई-कॉल लेटर की आवश्यकता होगी, जो परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध होगा।

  • Jul 29, 2025, 11:27 IST

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची में दिए गए निर्देश क्या हैं?

    • उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर आएं।

    • परीक्षा केंद्र पर आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।

    • यह सूचना पर्ची ई-कॉल लेटर नहीं है।

    • यह केवल परीक्षा शहर, तिथि और यात्रा जानकारी के लिए है।

    • परीक्षा की तिथि, शहर, पाली या केंद्र में कोई बदलाव नहीं होगा।

    • उम्मीदवारों को अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य है।

    • परीक्षा में शामिल होने के लिए सही आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जरूरी है।

    • ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध होगा, जिसमें रोल नंबर और केंद्र की जानकारी होगी।

  • Jul 29, 2025, 10:46 IST

    RRB NTPC UG Exam City Slip 2025 Link: Active होने वाले है Link

    RRB NTPC UG Exam City Slip 2025 Link जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाला है। उम्मीदवार लिंक के माध्यम से अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट, शिफ्ट और सेंटर डिटेल्स Slip में दी जाएगी। लिंक एक्टिव होते ही तुरंत चेक करें।

  • Jul 29, 2025, 08:59 IST

    RRB NTPC Undergraduate Exam City Link: किन पदों पर होगी भर्ती?

    आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट श्रेणी के अंतर्गत घोषित पदों में शामिल हैं: वाणिज्यिक सह-टिकट क्लर्क, लेखा सहायक सह-टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क सह-टाइपिस्ट, और ट्रेन क्लर्क।

  • Jul 29, 2025, 08:56 IST

    RRB NTPC Undergraduate Exam City Slip 2025 Link

    आरआरबी एनटीपीसी Undergraduate परीक्षा सिटी स्लिप 2025 लिंक आज, 29 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या rrb.digialm.com पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Jul 29, 2025, 07:04 IST

    RRB NTPC UG Exam City Slip कब आएगा?

    RRB NTPC UG City Intimation Slip आज यानी 29 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, और अन्य जानकारी शामिल होगी।

  • Jul 28, 2025, 20:38 IST

    RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Release Date

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 को परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजनाएँ बनाने में सहायता देना है। उम्मीदवार इसे अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले, यानी 3 अगस्त 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। पूरे देशभर में यह परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

  • Jul 28, 2025, 20:38 IST

    RRB NTPC

    RRB NTPC UG 2025 का City Intimation Slip लिंक जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन कर परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Admit Card 3 अगस्त से उपलब्ध होगा।

  • Jul 28, 2025, 17:22 IST

    आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025: भर्ती प्रक्रिया के चरण

    1. प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
    2. द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
    3. टाइपिंग कौशल और
    4. दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षण।
  • Jul 28, 2025, 17:12 IST

    RRB NTPC UG Exam City Slip: आरआरबी ने रिलीज की तारीख के बारे में क्या कहा?

    आरआरबी ने अपने नोटिस में उल्लेख किया है कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय कर दिया जाएगा।

  • Jul 28, 2025, 16:07 IST

    RRB NTPC Exam City Slip: परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जल्द

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी करने वाला है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा स्थल और तारीख की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर देख सकेंगे। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी तैयार रखें। 

  • Jul 28, 2025, 14:00 IST

    आरआरबी एनटीपीसी की सिटी इंटिमेशन स्लिप कितने दिन पहले आती है?

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। यह पर्ची उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और परीक्षा पाली की जानकारी प्रदान करती है।

  • Jul 28, 2025, 13:58 IST

    आरआरबी एनटीपीसी UG सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक कहां और कैसे डाउनलोड करें?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC UG (Under Graduate) परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र का शहर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

    आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप कहां चेक करें?

    आप अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर rrbcdg.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप देख सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे चेक करें?

    • अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • "CEN-06/2024 – RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें: यह लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा।
    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें: साथ ही, कैप्चा कोड भी भरें।
    • "Submit" पर क्लिक करें: आपकी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
    • स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
  • Jul 28, 2025, 12:08 IST

    RRB NTPC UG Exam City आज

    आज यानी 28 जुलाई 2025 को RRB NTPC UG (Undergraduate स्तर) की Exam City Intimation Slip लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी City Slip डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jul 28, 2025, 12:06 IST

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025: Admit Card Kab Aayega?

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी (Undergraduate स्तर) परीक्षा में Admit Card (Hall Ticket) 3 अगस्त 2025 से जारी किया जाएगा, जो परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले उपलब्ध होता है। यह सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स और केंद्रीय पोर्टल rrbcdg.gov.in पर लाइव होगा।

  • Jul 28, 2025, 12:01 IST

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिटी स्लिप 2025 PDF पर ये विवरण करें चेक

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं:

    1. उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी:
      इसमें उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, और रोल नंबर जैसी बुनियादी जानकारियाँ शामिल होती हैं।

    2. परीक्षा शहर का विवरण:
      जहाँ उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित है, जिससे यात्रा और ठहराव संबंधी योजनाएं पहले से बनाई जा सकें।

    3. परीक्षा की निर्धारित तिथि:
      इसमें परीक्षा की सटीक तिथि दी जाती है, ताकि उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचने की उचित तैयारी कर सकें।

  • Jul 28, 2025, 12:00 IST

    RRB NTPC UG Exam Date 2025: कब होगी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज) अंडरग्रेजुएट स्तर की भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

    इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 3445 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो कि अंडरग्रेजुएट (12वीं पास) उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। इन पदों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

    • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
    • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
    • ट्रेन क्लर्क
    • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
    • जूनियर टाइम कीपर इत्यादि।

    उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जाएगा।

  • Jul 28, 2025, 11:58 IST

    RRB NTPC UG Exam City Link कहां Active होगा?

    RRB NTPC UG (Undergraduate) परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip (परीक्षा शहर की सूचना) ऑफिशियल लिंक rrb.digialm.com, आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लाइव होगा। उम्मीदवार इसमें अपनी परीक्षा शहर, निर्धारित तिथि और शिफ्ट जान सकते हैं।

  • Jul 28, 2025, 11:50 IST

    RRB NTPC Undergraduate City Intimation 2025: आधिकारिक वेबसाइटें

    सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है। अभ्यर्थी संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आरआरबी क्षेत्रआधिकारिक वेबसाइटआरआरबी क्षेत्रआधिकारिक वेबसाइट
    आरआरबी अहमदाबाद www.rrbahmedabad.gov.in आरआरबी मुज़फ़्फरपुर www.rrbmuzaffarpur.gov.in
    आरआरबी अजमेर www.rrbajmer.gov.in आरआरबी बिलासपुर www.rrbbilaspur.gov.in
    आरआरबी इलाहाबाद www.rrballahabad.gov.in आरआरबी चंडीगढ़ www.rrbcdg.gov.in
    आरआरबी बैंगलोर www.rrbbnc.gov.in आरआरबी चेन्नई www.rrbchennai.gov.in
    आरआरबी भोपाल www.rrbbhopal.gov.in आरआरबी गोरखपुर www.rrbgkp.gov.in
    आरआरबी पटना www.rrbpatna.gov.in आरआरबी गुवाहाटी www.rrbguwahati.gov.in
    आरआरबी रांची www.rrbranchi.gov.in आरआरबी जम्मू-श्रीनगर www.rrbjammu.nic.in
    आरआरबी सिकंदराबाद www.rrbsecunderabad.nic.in आरआरबी कोलकाता www.rrbkolkata.gov.in
    आरआरबी सिलीगुड़ी www.rrbsiliguri.gov.in आरआरबी मालदा www.rrbmalda.gov.in
    आरआरबी त्रिवेंद्रम www.rrbthiruvananthapuram.gov.in आरआरबी मुंबई www.rrbmumbai.gov.in
    आरआरबी भुवनेश्वर www.rrbbbs.gov.in
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News