This is an archived article last updated on Oct 8, 2024. The information may be outdated.

Haryana Election Result 2024: कौन हैं सबसे अमीर उम्मीदवार और किस पार्टी से लड़ रहे चुनाव? जानें

Last Updated: Oct 8, 2024, 08:23 IST

Haryana Election Richest Candidates: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु हैं, जो भाजपा (BJP) की ओर से नारनौंद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति 417 करोड़ रुपये घोषित की है, जिसमें बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में 251 करोड़ रुपये शामिल हैं. अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और आईएनएलडी नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हैं, जिनकी संपत्ति भी अधिक है. बता दें कि जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.    

Haryana Election Richest Candidates: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर उम्मीदवारों के बारें में आप यहां देख सकते है.
Haryana Election Richest Candidates: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर उम्मीदवारों के बारें में आप यहां देख सकते है.

Haryana Election Richest Candidates: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य में सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बता दें कि हर चुनाव में करोड़पति उम्मीदवार देखने को मिलते है, यहां हम हरियाणा विधानसभा के सबसे अमीर उम्मीदवारों की वित्तीय प्रोफाइल की चर्चा करने जा रहे है.

बता दें कि राज्य में 5 अक्टूबर 2024 को वोटिंग होनी है और नतीजे 08 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे. हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी.     

यह भी देखें: 

Haryana, J&K Election Result Date and Time: दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू, हर एक सीट का रुझान और परिणाम यहां देखें

Haryana BJP Candidate List 2024: सभी 90 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें सभी के नाम

Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 1 सीट CPM को, यहां देखें सभी के नाम

Haryana Election सबसे अमीर उम्मीदवार:

हरियाणा विधानसभा 2024 के सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सबसे अमीर उम्मीदवार है. उन्होंने कुल 417 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. इस लिस्ट में कई और भी नाम शामिल है.     

निर्दल लड़ रही दूसरी सबसे अमीर उम्मीदवार:

हरियाणा चुनाव में दूसरी सबसे अमीर उम्मीदवार सावित्री जिंदल हैं, जो हिसार से एक निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने 270 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. जिंदल परिवार की राजनीतिक और औद्योगिक विरासत के कारण वह भी एक प्रमुख उम्मीदवार है.

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और आईएनएलडी नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हैं, जिनकी संपत्ति भी अधिक है. 

Haryana Election 2024 पांच सबसे अमीर उम्मीदवार: 

यहां 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के पांच प्रमुख उम्मीदवारों और उनकी संपत्तियों का ब्यौरा दिया गया है-  

उम्मीदवार

पार्टी

विधानसभा क्षेत्र

कुल संपत्ति (₹)

कैप्टन अभिमन्यु

बीजेपी 

नारनौंद

417 करोड़

सावित्री जिंदल

निर्दल 

हिसार

270 करोड़

दुष्यंत चौटाला

जेजेपी 

उचाना कलां

82.08 करोड़

अभय सिंह चौटाला

आईएनएलडी

ऐलनाबाद

61 करोड़

भूपिंदर सिंह हुड्डा

कांग्रेस

गढ़ी सांपला किलोई

26.48 करोड़

यह भी पढ़ें:

स्वदेशी PARAM Rudra सुपरकंप्यूटर की क्या है खासियत, और किस शहर में किया गया सेटअप? जानें

Haryana Assembly Election 2024: PM मोदी और पांच CM सहित BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, देखें सभी नाम

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 8, 2024, 08:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News