This is an archived article last updated on Sep 16, 2024. The information may be outdated.

Haryana Chunav 2024: PM मोदी और पांच CM सहित BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, देखें सभी नाम

Last Updated: Sep 16, 2024, 12:43 IST

Haryana Chunav BJP’s Star Campaigners: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं और पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने 90 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए जोरदार प्रचार की तैयारी कर ली है. इस सूची में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री प्रमुख भूमिका निभाएंगे.

Haryana Chunav BJP’s Star Campaigners: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.
Haryana Chunav BJP’s Star Campaigners: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिनमें पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हैं. सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. बता दें कि बीजेपी ने प्रदेश की सभी 90 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया था. 

इस बार पार्टी की ओर से हरियाणा चुनाव प्रचार के लिए राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेता और सीएम योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा जा रहा है. इस लिस्ट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी शामिल किया गया है. 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे और चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. 

यह भी देखें:

Haryana BJP Candidate List 2024: सभी 90 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें सभी के नाम

Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 1 सीट CPM को, यहां देखें सभी के नाम

Haryana Elections AAP Candidates List: ‘आप’ उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी, यहां देखें सभी के नाम

पांच राज्यों के सीएम भी है शामिल:

बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल है, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम मोहन यादव भी शामिल है.

  1. योगी आदित्यनाथ (UP)
  2. मोहन यादव (MP)
  3. हिमंत बिस्वा सरमा (Assam)
  4. पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand)
  5. भजन लाल शर्मा (Rajasthan)

स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट: 

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां दी गयी है, जो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे-

क्रम संख्या

नेता का नाम

1

पीएम नरेंद्र मोदी

2

जगत प्रकाश नड्डा

3

राजनाथ सिंह

4

अमित शाह

5

नितिन गडकरी

6

नायब सिंह सैनी

7

मोहन लाल बड़ौली

8

मनोहर लाल खट्टर

9

शिवराज सिंह चौहान

10

धर्मेंद्र प्रधान

11

योगी आदित्यनाथ

12

सतीश पूनिया

13

बिप्लब कुमार देब

14

सुरेंद्र सिंह नागर

15

पीयूष गोयल

16

अर्जुन राम मेघवाल

17

हरदीप सिंह पुरी

18

सुधा यादव

19

भजन लाल शर्मा

20

मोहन यादव

21

पुष्कर सिंह धामी

22

हिमंत बिस्वा सरमा

23

राव इंद्रजीत सिंह

24

कृष्णपाल गुर्जर

25

वसुंधरा राजे सिंधिया

26

स्मृति ईरानी

27

जयराम ठाकुर

28

रवनीत सिंह बिट्टू

29

अनुराग ठाकुर

30

दीया कुमारी

31

हेमा मालिनी

32

किरण चौधरी

33

नवीन जिंदल

34

धर्मबीर सिंह

35

अशोक तंवर

36

मनोज तिवारी

37

संजीव बालियान

38

कुलदीप बिश्नोई

39

राम चंदर जांगड़ा

40

बबीता फोगाट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 16, 2024, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News