This is an archived article last updated on Jun 23, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना कौन-सा है, यहां पढ़ें

Last Updated: Jun 23, 2025, 11:19 IST

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हमें अलग-अलग झरने देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ झरनें ऊंचाई में कम हैं, तो कुछ की ऊंचाई काफी अधिक है। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से यूपी के सबसे ऊंचे झरने के बारे में जानेंगे। 

यूपी का सबसे ऊंचा झरना
यूपी का सबसे ऊंचा झरना

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही, यहां ऐसे कई प्राकृतिक नजारें हैं, जो एक नजर में ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लेते हैं।

इन प्राकृतित सौंदर्यों में यहां के झरनें भी शामिल हैं, जो कि न सिर्फ पानी का स्रोत हैं, बल्कि अपनी ऊंचाई के लिए भी जाने जाते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग झरनों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे ऊंचा झरना कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

यूपी का परिचय 

उत्तर प्रदेश कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। इसके अतिरिक्त, यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है।

यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार सभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है।

प्रदेश में कुल 75 नगर पंचायत, 17 नगर निगम, 826 सामुदायिक विकास खंड, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने झरनें हैं

यूपी में यूं तो कई झरनें हैं, जिनमें छोटे-बड़े मिलाकर कई झरनें मौजूद हैं। हालांकि, इनमें कुछ प्रमुख झरनों की बात करें, तो इनकी ,संख्या 7 से 8 है, जो कि यूपी के अलग-अलग जिलों में मौजूद हैं। 

किस जिले में है यूपी का सबसे ऊंचा झरना

यूपी का सबसे ऊंचा झरना प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित है। यह अहरौरा के पास लखनिया घाटी में मौजूद है, जो कि अपने सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। 

यूपी का सबसे ऊंचा झरना कौन-सा है

अब सवाल है कि यूपी का सबसे ऊंचा झरना कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यूपी का सबसे ऊंचा झरना लखनिया दरी जलप्रपात है।

कितना ऊंचा है झरना

यूपी का सबसे ऊंचा झरना करीब 150 मीटर यानि कि 490 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई से पानी गिरने के कारण यहां अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।  

चुनार से 22 किमी की दूरी पर है झरना

लखनिया दरी झरना चुनार से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि मिर्जापुर जिले में चुनार का प्रसिद्ध किला है, जो कि अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का यह जिला कहलाता है ‘योगा का शहर’, यहां पढ़ें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 23, 2025, 11:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News