This is an archived article last updated on Mar 6, 2023. The information may be outdated.

Holi 2023: शराब, संतरा और तरबूज से कहां खेली जाती है होली, जानें

Last Updated: Mar 6, 2023, 16:36 IST

Holi: भारत के अलावा विदेशों में भी होली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। यही वजह है कि अलग-अलग देशों में होली को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि किस देश में होली को किस तरह से मनाया जाता है।

विदेश की होली
विदेश की होली

Holi: रंगों का त्योहार यानि होली, जिसके नजदीक आते ही बाजार रंग बिरंगे गुलाल से सजने लगते हैं। आपसी भाईचारे को बढ़ाने से लेकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली को मनाने के अलग-अलग तरीके हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि होली सिर्फ भारत का ही त्योहार नहीं है,  बल्कि इस पर्व को लेकर विदेशों में भी उत्साह देखने को मिलता है। अलग-अलग देशों में इस पर्व को मनाने का अलग ढंग है। किसी देश में शराब तो किसी देश में तरबूज और संतरे से होली मनाई जाती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से होली मनाने वाले देशों व वहां अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

मैराथॉन वाली होली

दुनिया का एक ऐसा देश भी है, जहां होली का उत्सव दौड़ का आयोजन कर किया जाता है। होली के मौके पर यहां सभी लोग दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस दौरान लोग आपस में गुलाल से होली का भी आनंद उठाते हैं। दौड़ में शामिल होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से सभी को एक नंबर दिया जाता है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति की पहचान हो सके।

 

संतरे वाली होली

यह होली ईटली में मनाई जाती है। दरअसल, पुर्तगाल, स्पेन और फ्रांस के बीच संतरे लेकर युद्ध हुआ था, जिसे बाद में होली जैसे पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। यहां पर लोग दो गुट में बंट जाते हैं, जिसके बाद लोग एक दूसरे पर संतरे मारकर होली जैसा पर्व मनाते हैं।



तरबूज वाली होली

ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड शहर में तरबूज वाली होली खेली जाती है। दरअसल, इस शहर को ऑस्ट्रेलिया का मेलन शहर भी कहा जाता है। यहां पर लोग एक दूसरे पर तरबूज मारकर होली का पर्व मनाते हैं।

 

टमाटर वाली होली

स्पेन के वैलेंसिया शहर में अगस्त महीने के आखिरी शनिवार को लोग एक दूसरे पर टमाटर मारते हैं, जिसे ला टामाटिना भी कहा जाता है। 

 

शराब फेंकने वाली होली


उत्तरी स्पेन के ला रियोजा प्रांत के हारो शहर में लोग वाइन वाली होली मनाते हैं। दरअसल, यहां हर साल 29 जून को शराब पीने की प्रतियोगिता होती है, जिसके बाद लोग एक दूसरे पर शराब फेंककर होली जैसा पर्व मनाते हैं। 

 

बर्फीले पानी से होली 

थाइलैंड में बर्फीले पानी के साथ होली खेलने की परंपरा है। दरअसल, यहां 13 अप्रैल को नया साल मनाया जाता है, जो कि 15 दिनों तक चलता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर बर्फीला पानी डालकर होली का पर्व मनाते हैं। 

 

नए साल पर होली

चीन में नए साल के अवसर पर लोग एक दूसरे पर पानी फेंककर होली जैसा पर्व मनाते हैं। इस दिन युवा यहां पर खूब मौज मस्ती करते हैं। 



पढ़ेंः Election Commission Of India: भारत में कैसे होती है मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, क्या है प्रक्रिया, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 6, 2023, 16:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News