World’s Hottest Places: ये हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह, 60 डिग्री से ऊपर रहता है तापमान
World’s Hottest Places: गर्मी का मौसम चल रहा है और दिल्ली समेत बाकी राज्यों में पारा 40 डिग्री को छू रहा रहा है। इस कड़ी में राजस्थान के चुरू से लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किए गए हैं। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बार में पता है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में जानेंगे, जहां गर्मी के मौसम में पारा 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाता है।
World’s Hottest Places: इस वर्ष बेशक गर्मियों ने देर से दस्तक दी है, लेकिन इन दिनों गर्मी पूरे तेवर दिखा रही है। सूरज की तपिश के आगे लोग बेहाल महसूस कर रहे हैं, जिसकी वजह तापमान 40 व इससे ऊपर दर्ज होना है। इस तरह के हाल दिल्ली समेत अन्य राज्यों में देखा जा रहा है। यही वजह है कि इस साल राजस्थान के चुरू से लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में पता है, यदि नहीं तो, इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में जानेंगे, जहां गर्मी के मौसम में आमतौर पर पारा 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहता है। यही वजह है कि इन जगहों पर दूर-दूर तक जीवन के निशान नहीं दिखते हैं।
Dasht-e-Lut, Iran, 70.7 डिग्री सेल्सियस
यह एक रेगिस्तानी जगह है, जो कि ईरान देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सबसे अधिक गर्म रहने के साथ इस जगह को UNESCO ने भी हेरिटेज कंवेंशन का दर्जा दिया है। यूनेस्को के मुताबिक, इस जगह पर गर्मी के मौसम में 70.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जून से अक्टूबर के बीच यहां तेज हवाओं के तूफान भी आते हैं, जो अपने साथ मिट्टी उड़ाकर एक जगह से दूसरी जगह तक जमा कर लेते हैं। यहां आपको न कोई पेड़ मिलेगा और न कोई ही इंसान, दूर-दूर तक यह जगह वीरान पड़ी हुई है। यही वजह है कि इस जगह पर कोई नहीं जाता है। एडवेंचर के शौकिन कुछ लोगों ने यहां तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वे भी यहां पर अधिक समय तक नहीं रूक सके। यहां जाने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकना पड़ता है और कुछ मिनट के अंतराल पर ही पानी पीने की आवश्यकता पड़ जाती है।

Bandar-e Mahshahr, Iran, 74 डिग्री सेल्सियस
यह जगह भी ईरान में स्थित है, जो कि दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। इस जगह पर गर्मियों में पारा 74 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो कि इतिहास में दूसरी बार सबसे अधिक था। इससे पहले यहां का तापमान 51 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचा था। इसके अलावा 31 जुलाई, 2015 को यहां पर हवा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस यानि 115 डिग्री फारेनहाइट दर्ज किया गया था।
Flaming Mountains, Xinjiang, China, 66.8 डिग्री सेल्सियस
यह जगह चीन की सबसे गर्म जगहों में से एक है। पहाड़ी जगहों में शामिल इस जगह पर गर्मी के मौसम में पारा 60 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, एक बार यहां पर अधिक गर्मी पड़ने की वजह से पारा 66.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.