कौन-सा है दुनिया का सबसे गहरा Metro Station, जानें
दुनिया में 190 से अधिक शहरों में मेट्रो रेलव व्यवस्था है। कुछ जगहों पर इन्हें सब-वे, यू-बान या फिर अंडग्राउंड ट्रेन के नाम से जाना जाता है। वहीं, लंदन स्थित मेट्रो दुनिया की सबसे पुरानी मेट्रो रेल व्यवस्था है, जो कि 1863 में लोगों के लिए शुरू की गई थी। आपने भारत के विभिन्न शहरों में मौजूद मेट्रो रेल में सफर किया होगा, जिसके तहत अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन तक गए होंगे, हालांकि, क्या आपको दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन के बारे में जानेंगे।
दुनिया में यातायात के कई साधन मौजूद हैं, जिसमें मेट्रो रेल व्यवस्था सबसे सुगम साधनों में से एक है। मेट्रो ट्रेन बिना किसी ट्रैफिक देरी से मुसाफिरों को समय पर उनकी मंजिलों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही इनका सुरक्षित सफर भी यात्रियों को पसंद है। वर्तमान में दुनिया में 190 से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि, अलग-अलग देशों में इन्हें अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जिसके तहत कुछ जगहों पर ये सब-वे, यू-बान और कुछ जगहों पर यह अंडरग्राउंड मेट्रो के रूप में जानी जाती है। आपने भी भारत के विभिन्न शहरों में चल रही मेट्रो में सफर किया होगा। इस दौरान आप अंडरग्राउंड बने मेट्रो स्टेशन में गए होंगे, हालांकि क्या आपको दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन के बारे में जानेंगे। कहां है यह स्टेशन और कितनी है गहराई, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
यह है दुनिया का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन
दुनिया का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन चीन में स्थित है, जो कि Hongyancun station के नाम से जाना जाता है। इस स्टेशन की गहराई 106 मीटर तक है। यही वजह है कि इसे विश्व का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन कहा जाता है।

कब शुरू हुई थी सेवा
यह मेट्रो स्टेशन चोंगकिंग निगम क्षेत्र के चोंगकिंग रेल ट्रांजिट में लाइन नंबर 9 पर बना हुआ है, जिसे साल 2022 में आम लोगों के लिए खोला गया था।
116 मीटर का है सबसे गहरा प्वाइंट
इस मेट्रो स्टेशन पर एक ऐसा प्वाइंट भी है, जो कि 116 मीटर की गहराई पर है। हालांकि, रेलवे ट्रैक से जमीन की दूरी 106 मीटर मापी गई है, जिससे इसने चीन में लाइन-10 पर बने होंगटुडी मेट्रो स्टेशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दुनिया का दूसरा सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन
आपको बता दें कि दुनिया का दूसरा सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन यूक्रेन देश के कीव शहर में है, जिसे आर्सेनलना के नाम से जाना जाता है। यह मेट्रो स्टेशन 105.5 मीटर की गहराई पर बना दुनिया का दूसरा सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, इस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए एस्केलेटर पर ही पांच मिनट का समय लग जाता है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान इस स्टेशन को बम आश्रय के लिए इस्तेमाल किया गया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.