कौन-सी है दुनिया की सबसे गहरी नदी और कहां है स्थित, जानें
दुनिया में 1,50,000 नदियां मौजूद हैं, जिनका अस्तित्व वर्षों पुराना है। धरती पर नदियों की मौजूदगी पारिस्थितिकी रूप से भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा पीने के पानी के स्त्रोत से लेकर सिंचाई के लिए नदियों का उपयोग है। हर नदी की अपनी एक जैव विविधता होती है, जिसके द्वारा नदी और उसके पास रहने वाले जीव जंतुओं को जीवन मिलता है। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे गहरी नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की सबसे गहरी नदी के बारे में जानेंगे।
धरती पर मौजूद नदियां पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। हर नदी की अपनी जैव विविधता होती है, जिससे नदी में और उसके आसपास जीव-जंतु रहते हैं। इसके अलावा पीने के पानी के प्रमुख स्त्रोत से लेकर नदियों का महत्व सिंचाई में भी है। नदियों के आसपास वाले क्षेत्र में भी खेती को अधिक महत्व दिया जाता है, जिससे नदी के पास मौजूद बेहतर गुणवत्ता वाली मिट्टी से फसलों को अच्छा पोषण मिल सके। दुनिया के अलग-अलग देशों में 1,50,000 नदियां बह रही हैं। वहीं, भारत में करीब 200 नदियां हैं, इसमें से सबसे गहरी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है, जिसकी औसत गहराई 124 फीट तक है। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे गहरी नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की सबसे गहरी नदी के बारे में जानेंगे।
यह है दुनिया की सबसे गहरी नदी
दुनिया की सबसे गहरी नदी Congo River है, जो कि दक्षिण अफ्रीका में बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक है। इस नदी को जायर नदी के रूप में भी जाना जाता है, जो कि अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदियों में से एक है। इसके अलावा सबसे अधिक पानी डिस्चार्ज के साथ यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। आपको यह भी बता दें कि इस नदी के नाम पर एक देश का नाम भी है, जिसे The Republic of the Congo के नाम से जाना जाता है। इस देश के नाम में अंग्रेजी के सभी Vowels आते हैं।
कितनी है नदी की गहराई
आपको बता दें कि इस नदी की गहराई 219.5 मीटर यानि 720 फीट तक है। इसके साथ ही यह नदी 4700 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी करती है, जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी नदियों की सूची में 9वें पायदान पर आती है। नदी की गहराई अधिक होने की वजह से इसमें केवल पेशेवर गोताखोर ही तैरते हैं।

कहां से निकलती है Congo River
कोंगो नदी का उद्गम स्थल East African Rift की ऊंची पहाड़ियों में Tanganyika Lake और Mweru झील को माना जाता है, जो कि Lualaba River को भरती है, जो कि बाद में बोयोमा फॉल्स के बाद कोंगो नदी कहलाती है। इसके अलावा Chambeshi River को भी इसका स्त्रोत कहा जाता है।
आर्थिक रूप से भी है नदी का महत्व
यह नदी हाईड्रोइलेक्ट्रिक पावर के लिए भी प्रमुख स्त्रोत है। वर्तमान में इस नदी पर 40 हाइड्रो पावर प्लांट लगे हुए हैं, जो कि हजारों मेगावॉट की बिजली बना रहे हैं। इसके अलावा इस नदी के माध्यम से मध्य अफ्रीका का भी व्यापार हो रहा है, जिसके तहत कॉफी, चीनी, रूई, तांबा और पॉल्म ऑयल की आपूर्ति की जाती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.