This is an archived article last updated on Feb 20, 2023. The information may be outdated.

Indian Railways: कौन सी है सबसे तेज और सबसे धीमी Rajdhani Express, जानें

Last Updated: Feb 20, 2023, 14:16 IST

Indian Railways: आपने राजधानी एक्सप्रेस के बारे में सुना होगा, जो अपनी बेहतरीन सुविधा और तेज रफ्तार के लिए भी जानी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे तेज और सबसे धीमी राजधानी कौन सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको अलग-अलग प्रकार की राजधानी एक्स्प्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

राजधानी एक्सप्रेस
राजधानी एक्सप्रेस

Indian Railways: भारतीय रेलवे में वैसे तो वर्तमान में बहुत सी कई सुविधाजनक और फास्ट ट्रेनें चल गई हैं। हालांकि, फिर भी रेलवे की शान राजधानी एक्सप्रेस की बात अलग है। इसमें मिलने वाली सुविधा और समय की पाबंद होने की वजह से लोग इसमें सफर करने को तवज्जो देते हैं। यह बीते कई वर्षों से यात्रियों की सेवा में लगी हुई है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारतीय रेलवे अलग-अलग प्रकार की राजधानी एक्सप्रेस चला रहा है, जिसमें सबसे तेज से लेकर सबसे धीमी और सबसे लंबी दूरी और कम दूरी की राजधानी एक्सप्रेस शामिल है। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

राजधानी एक्सप्रेस एक पैसेंजर ट्रेन है, जो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को किसी राज्य की राजधानी से जोड़ती है। यही वजह है कि इस ट्रेन का नाम राजधानी एक्सप्रेस रखा गया है।



इस दिन चली थी पहली राजधानी

भारतीय रेलवे की पहली राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा राजधानी थी, जो कि 3 मार्च 1969 को चली थी। इस ट्रेन ने 1455 किलोमीटर की दूरी को 17 घंटे 20 मिनट में तय किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इस ट्रेन के आगे एक लोकोमोटिव को भी चलाया जाता था, जिससे ट्रैक का भी निरीक्षण हो सके। 

 

पहली फुल एसी ट्रेन

राजधानी एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की पहली पूरी तरह से एसी ट्रेन थी, जो कि नॉन स्टॉप थी। ऐसे में यह कम समय में अपने गंतव्य तक पहुचंती है।

 

साउथ एशिया की पहली सुपरफास्ट ट्रेन

राजधानी एक्सप्रेस साउथ एशिया की पहली ट्रेन थी, जिसे 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ पेश किया गया था। यहां साउथ एशिया का मतलब पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव से है।

 

यह राजधानी है सबसे तेज

निजामुद्दीन से बांद्रा तक जाने वाली राजधानी ट्रेन सबसे सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस है, जो कि औसतन 98 किलोमीटर प्रतिघंटा और अधिकतम 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। हालांकि, रेलवे इसे राजधानी में नहीं गिनता है, बल्कि इसकी जगह नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को सबसे तेज मानता है, जिसकी औसतन स्पीड 88 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रेन में 2003 में ICF कोच की जगह LHB कोच लगाए गए थे, जो कि लाल रंग के होते हैं।

 

सबसे धीमी राजधानी ट्रेन

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ तक का सफर करने वाली राजधानी एक्स्प्रेस सबसे धीमी राजधानी एक्सप्रेस कही जाती है, जिसकी औसतन रफ्तार 56 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

 

सबसे लंबी दूरी की राजधानी

भारतीय रेलवे में सबसे लंबी दूरी की भी राजधानी एक्स्प्रेस चलती है, जो कि त्रिवेंद्रम राजधानी एक्स्प्रेस है। यह ट्रेन 2846 किलोमीटर का सफर तय करती है।

 

सबसे कम दूरी की राजधानी

रेलवे में सबसे कम दूरी की भी एक राजधानी एक्सप्रेस चलती है, जो कि जम्मू-नई दिल्ली राजधानी है। यह ट्रेन 577 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

 

इन राज्यों में चलती है सबसे अधिक राजधानी

भारत में असम और पश्चिम बंगाल दोनों ऐसे राज्य हैं, जहां सबसे अधिक राजधानी एक्सप्रेस का संचालन होता है। यहां से तीन राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं। 

 

भारत में कुल कितनी राजधानी एक्सप्रेस 

वर्तमान में भारत में 20 से अधिक राजधानी एक्सप्रेस चल रही हैं, जो कि भारत में चारों दिशाओं में स्थित अलग-अलग राज्यों को जोड़ रही हैं। 

 

हम आशा करते हैं कि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी, इसी तरह की रेलवे से जुड़ी अन्य जानकारी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः Indian Railways: ट्रेन कोच पर क्यों होती है पीली और सफेद पट्टी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 20, 2023, 14:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News