This is an archived article last updated on Feb 15, 2023. The information may be outdated.

Indian Railways: ट्रेन कोच पर क्यों होती है पीली और सफेद पट्टी, जानें

Last Updated: Feb 15, 2023, 16:41 IST

Indian Railways: आपने भारतीय रेलवे में सफर किया होगा, तो आपने अक्सर देखा होगा कि रेलवे कोच पर पीली और सफेद पट्टी खींची हुई होती है। वहीं, कुछ अन्य कोच पर इन पट्टियों को अलग-अलग रंगों से खींचा जाता है। ऐसे में क्या आपको पता है कि आखिर रेलवे इन पट्टियों का क्यो इस्तेमाल करता है। यदि नहीं, तो हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे।  

Indian Railways: ट्रेन कोच पर  पीली और सफेद पट्टी
Indian Railways: ट्रेन कोच पर पीली और सफेद पट्टी

Indian Railways: रेलवे अपने बड़े नेटवर्क को चलाने के लिए अलग-अलग सूचकांक का इस्तेमाल करता है, जिससे रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को भी सहूलियत हो सके। आपने भारतीय रेलवे में सफर किया होगा। इस दौरान आपने रेलवे के कुछ कोच पर सफेद और पीली पट्टियां देखी होंगी। वहीं, कुछ कोच पर अलग-अलग रंग में भी पट्टियां देखने को मिल जाएंगी। लेकिन, क्या आपको इन पट्टियों का मतलब पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन पट्टियों के बारे में बताएंगे कि आखिर रेलवे इन पट्टियों का क्यों प्रयोग करता है। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



रेलवे कोच पर सफेद पट्टी का यह होता है मतलब

भारतीय रेलवे कोच की आखिरी खिड़की के ऊपर सफेद पट्टी बनाता है। दरअसल, यह यात्रियों के लिए किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे क्यों, तो आपको यहां बता दें कि जब भी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है, तो अनारक्षित कोच में यात्रा करने वाले यात्री अक्सर ट्रेन के सभी कोच का रंग एक जैसा होने की वजह से कई बार दुविधा में पड़ जाते हैं। ऐसे में इस समस्या का समाधान और लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित कोच की अंतिम खिड़की पर सफेद पट्टी खींचने का समाधान निकाला था। इसके माध्यम से यात्रियों को पता चल जाता है कि कौन सा कोच अनारक्षित श्रेणी का है। 



कोच पर पीली पट्टी का यह होता है मतलब

भारतीय रेलवे कुछ लाल और नीले कोच पर पीली पट्टी खींचता है। इसका मतलब होता है कि संबंधित कोच बीमार और दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित है। इसके माध्यम से किसी भी चिकित्सीय मामले में डॉक्टरों को पता चल जाता है कि बीमार व्यक्ति किस कोच में यात्रा कर रहा है। 



ग्रे कोच पर हरी पट्टी का इसलिए होता है इस्तेमाल

रेलवे कुछ ग्रे कोच पर हरी पट्टी का भी इस्तेमाल करता है। इसका मतलब यह होता है कि संबंधित कोच केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस तरह के कोच अक्सर मुंबई में देखने को मिल जाएंगे।

 

कोच पर लाल पट्टी का यह होता है मतलब

पश्चिम रेलवे की ओर से कुछ ट्रेन कोच पर लाल पट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह प्रयोग ईएमयू और मेमू ट्रेन में किया जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि संबंधित कोच फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि ऊपर दी गई जानकारी से आप समझ गए होंगे कि रेलवे के कोच पर अलग-अलग रंग की पट्टियों का क्या मतलब होता है। रेलवे से जुड़ी अन्य जानकारी जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 15, 2023, 16:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News