Women's Day 2026: बीते 115 सालों में कितना बदल गया है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, यहां विस्तार से पढ़ें

Last Updated: Feb 24, 2026, 14:21 IST

International Women’s Day 2026: दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत 1911 में हुई थी, हालांकि अब इसके उद्देश्य और प्रभाव में काफी कुछ बदल गया है। वोट के अधिकार और सुरक्षा के लिए शुरु हुआ यह सफर अब मानसिक स्वास्थ्य, समान वेतन और सुरक्षा पर है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day 2026:विश्वभर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1911 में हुई थी, लेकिन बीते 115 सालों में इसके मायने, उद्देश्य और प्रभाव में अंतर आ गया है। क्योंकि, इस सफर की शुरुआत राजनीतिक आंदोलन और श्रमिक अधिकारों के मांग के रूप में हुई थी, लेकिन अब यह नीतिगत बदलाव पर आकर रूक गया है।

साथ ही, इसने अब एक उत्सव का रूप ले लिया है। उस समय वोट का अधिकार व कार्यस्थल पर सुरक्षा समेत अन्य मुद्दें उठाए गए थे, लेकिन आज यह समान वेतन और डिजिटल साक्षरता, महिलाओं की भागीदारी और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से जुड़ा हुआ है। उस समय इसे महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग के लिए रैली निकाल शुरू किया था, लेकिन आज यह एक उत्सव की तरह है।   

कैसे हुई थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 19 मार्च, 1911 को हुई थी। उस समय डेनमार्क, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड की सड़कों पर महिलाओं द्वारा काम के अधिकार, मतदान के अधिकार और भेदभाव को लेकर रैली का आयोजन किया था।

कितना बदला है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 

आज महिला दिवस विरोध का दिन नहीं रहा है, बल्कि यह उत्सव का दिन बन गया है। इस दिन समाज में महिलाओं की भागदारी को याद कर उन्हें सम्मान दिया जाता है। इस कड़ी में कॉर्पोरेट ऑफिस,स्कूल और कॉलेजों व दफ्तरों में यह एक उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

19 मार्च से 8 मार्च तक का सफर

19 मार्च के बाद महिला दिवस की कोई निश्चित तारीख नहीं थी, लेकिन 1917 में एक नया मोड़ आया। उस समय रूसी महिलाएं प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए अपने पिता और भाइयों के लिए संघर्ष कर रही थी, जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। रूस में जूलियन कैलेंडर इस्तेमाल होता था, जिसके हिसाब से उस दिन 23 फरवरी थी। लेकिन, बाकी दुनिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर माना जाता था, जिसके हिसाब से उस दिन 8 मार्च था। इस दिन महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया। 

1975 में UN से मिली मान्यता 

साल 1975 में वह समय आया, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को आधिकारिक रूप से अपनाया गया। इसके बाद से इस दिन के लिए एक विशेष थीम भी तय होने लगी थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम

यहां यह जानना जरूरी है कि इस बार यानि कि साल 2026 में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की क्या थीम है ? आपको बता दें कि इस बार थीम Give to Gain है यानि कि दान कर लाभ प्राप्त करें। International Women’s Day की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 'गिव टू गेन पारस्परिक सहयोग और समर्थन की शक्ति पर बल देता है।

जब लोग, संगठन और समुदाय उदारतापूर्वक दान करते हैं, तो महिलाओं के लिए अवसर और समर्थन बढ़ते हैं। दान करना घटाना नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया गुणन है। जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो हम सभी का उत्थान होता है।’

पढ़ेंःभारत के पहले चक्रवर्ती सम्राट कौन थे, जानें यहां


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 14:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News