दुनिया में केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है, जानें नाम

Last Updated: Mar 17, 2026, 17:54 IST

फलों में केलों का अधिक महत्त्व है। दुनिया के अलग–अलग देशों में केलों का उत्पादन होता है, जिसमें भारत का भी अहम स्थान है। भारत में विश्व के कुल उत्पादन का 25 से 27 फीसदी केला उत्पादित किया जाता है। यहां प्रमुख रूप से तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में केले का उत्पादन होता है।  

सबसे बड़ा केला उत्पादक देश
सबसे बड़ा केला उत्पादक देश

दुनिया के अलग-अलग देशों में केलों का उत्पादन होता है, जिसमें भारत भी शामिल है। खास बात यह है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश है। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा केल उपभोक्ता देश भी है, यानि यहां जितना केला उत्पादित होता है उतना ही अधिक यहां खाया भी जाता है।

दुनिया में पैदा होने वाले हर 4 केले में से 1 भारत में उगता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत में कुल दुनिया का करीब 25 से 27 फीसदी केला उत्पादित किया जाता है। 

भारत में होने वाला केले का कुल उत्पादन 

भारत में केले के कुल उत्पादन की बात करें, तो यह 37.5 मिलियन टन तक होता है। वहीं, इसके बाद चीन का स्थान आता है, जो कि करीब एक-तिहाई यानि कि करीब 12 मिलियन टन तक ही केले का उत्पादन करता है। 

ये राज्य कहलाते हैं भारत के Banana Hub

भारत के अलग-अलग राज्योंं में केले का उत्पादन होता है। इस कड़ी में आंध्र प्रदेश की केला उत्पादन में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। यह कुल उत्पादन में करीब 16 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। इसके बाद महाराष्ट्र है, जहां जलगांव और सोलापुर अपनी उच्च गुणवत्ता वाले केले के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि यहां के केले निर्यात भी किए जाते हैं। महाराष्ट्र के बाद गुजरात और तमिलनाडू जैसे राज्य हैं, जो कि सालभर होने वाले केला उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।

भारत में क्यों होता है केले का सबसे अधिक उत्पादन 

भारत में सबसे अधिक केले का उत्पादन विभिन्न कारणों से होता है, जो कि इस प्रकार हैंः

अनुकूल जलवायु

केले के लिए उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु चाहिए होती है, जो कि दोनों ही भारत में है।

सालभर होता है केले का उत्पादन

दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सालभर केले का उत्पादन होता है। इसकी प्रमुख वजह अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर होने वाला केला उत्पादन है।

600 से अधिक केले की प्रजातियां

भारत में केले की 600 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। इसमें जी9, नेंद्रन और इलायची केला शामिल है।

केला उत्पादन का आर्थिक महत्त्व

केला उत्पादन का आर्थिक महत्त्व अधिक है। क्योंकि, यह भारत के लाखों छोटे किसानों के लिए मुख्य फसल है, जिनसे उनकी आजीविका चल रही है। यह एक कम लागत वाली फसल है, जिससे अच्छा मुनाफा होता है। यही वजह है कि सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है, जिससे केले का अधिक से अधिक निर्यात हो सके।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 17:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News