एशिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा है, जानें जवाब

Last Updated: Mar 20, 2026, 12:38 IST

एशिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, यदि पूरी तरह एशियाई क्षेत्र में बसे देश की बात करें, तो यह चीन है, लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से यहां देश का नाम बदल जाता है।

एशिया का सबसे बड़ा देश
एशिया का सबसे बड़ा देश

एशिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, यदि एशिया के सबसे बड़े देश की बात करें, तो यह रूस है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रूस क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। लेकिन, यदि पूरी तरह एशियाई क्षेत्र में बसे सबसे बड़े देश की बात करें, तो यह चीन है। कितना बड़ा है रूस देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश 

क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े देश की बात करें, तो यह रूस है। रूस का कुल एरिया 1.71 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। इसमें से 1.31 करोड़ वर्ग किलोमीटर एरिया एशिया में आता है। इस प्रकार इसका करीब 75 फीसदी हिस्सा एशिया में है, लेकिन 25 फीसदी हिस्सा यूरोप में आता है। राजनीतिक रूप से इसे यूरोपीय देश ही माना जाता है।

एक हिस्से में सुबह, तो एक हस्से में होती है रात 

रूस की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कुल 11 टाइम जोन हैं। ऐसे में रूस के एक हिस्से में जब सुबह हो रही होती है, तो एक हिस्से में रात हो रही होती है। 

77 फीसदी आबादी यूरोप में रहती है

रूस का 75 फीसदी हिस्सा बेशक एशिया में है, लेकिन इसकी 77 फीसदी आबादी यूरोप में रहती है।

दुनिया में सबसे लंबी हैं सीमाएं

रूस की सीमाएं दुनिया में सबसे लंबी हैं। यह जमीनी रूप से कुल 14 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिनमें नॉर्वे, फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अजरबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं। वहीं, समुद्री सीमा की बात करें, तो यह आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और बाल्टिक व काला सागर से भी अपनी सीमाएं साझा करता है।

दुनिया की सबसे गहरी झील और लंबी रेलवे लाइन का घर

आपको बता दें कि रूस दुनिया की सबसे गहरी और मीठे पानी की झील यानि कि बैकाल झील का घर भी है। वहीं, यहां दुनिया का सबसे लंबी रेलवे लाइन ट्रांस-साइबेरियन भी मौजूद है।

पूरी तरह एशियाई देश है चीन 

यदि यहां हम केवल उन देशों की बात करते हैं, जो कि पूरी तरह एशियाई हैं, तो चीन सबसे बड़ा देश माना जाता है। चीन का कुल एरिया 96 लाख वर्ग किलोमीटर है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 12:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News