This is an archived article last updated on Dec 1, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Dec 1, 2023, 12:07 IST

उत्तर प्रदेश राज्य को भारत की संस्कृतियों का घर भी कहा जाता है, जहां संस्कृति के साथ अनूठी पंरपराओं, धार्मिक मान्यताओं, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का मिश्रण देखने को मिलता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ के करीब है। वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के पांच सबसे बड़े जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले
उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले

उत्तर प्रदेश को संस्कृतियों का शहर कहा जाता है। यहां धार्मिक नगरियों से लेकर औद्योगिक नगरियां मौजूद हैं। इसके साथ ही यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 की जनगणना में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी।

हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ के करीब पहुंच गया है। यहां पहुंचने पर अनूठी पंरपराओं, सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और धार्मिक मान्यताओं का मिश्रण देखने को मिलता है। भारत के यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के पांच सबसे बड़े जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत के सबसे अधिक जिले वाला राज्य यानि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। इसके साथ ही यहां 18 मंडल हैं, जिनके अंतर्गत यह 75 जिले आते हैं। भारत का यह राज्य ग्राम प्रधान राज्य है। ऐसे में यहां 9 हजार से अधिक गांव मौजूद हैं। 



उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला दुधवा वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी जाना जाता है। वहीं, प्रदेश का यह जिला नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। इस जिले को पहले लक्ष्मीपुर जिले के नाम से जाना जाता था, जिसके आसपास खर के पेड़ हुआ करते थे। ऐसे में बाद में इसका नाम लखीमपुर खीरी हो गया। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर है। 

 

उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह सोनभद्र जिला है, जिसका कुल क्षेत्रफल 6788 वर्ग किलोमीटर है। प्रदेश का यह जिला चार राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड है।

 

उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह हरदोई है, जिसका कुल क्षेत्रफल 5986 वर्ग किलोमीटर है। प्रदेश का यह जिला लखनऊ मंडल में आता है। 

 

उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे बड़ा जिला बहराईच है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो वह 5745 वर्ग किलोमीटर है। प्रदेश का यह जिला देवीपाटन मंडल में आता है।

 

उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश के पांचवे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह सीतापुर जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 5743 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, यह जिला लखनऊ मंडल में आता है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला कौन-सा है

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 1, 2023, 12:05 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News