उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 240, 928 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ ही जनसंख्या के मामले में यह पहले पायदान पर है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इस राज्य की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि वर्तमान समय में 24 करोड़ के करीब है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। हाालंकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे उत्तरी जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत के उत्तर में उत्तर प्रदेश भी प्रमुख राज्यों में गिना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल एरिया 240, 928 वर्ग किलोमीटर है। भारत का यह राज्य जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा राज्य है।
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 19 करोड़, 98 लाख, 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। आपने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे उत्तरी जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की एक बड़ी आबादी गांवों में रहती है। ऐसे में यहां मौजूद गांवों की संख्या 19 हजार से अधिक है।

उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है, जो कि गुरजरगढ़ के नाम से भी जाना जाता है।
जिले के बारे में एक परिचय
सहारनपुर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 705,478 दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश का यह शहर सिंधु सभ्यता से जुड़ा हुआ शहर है। यही वजह है कि यहां पर अंबेखेरी, बड़गांव, हुलास और नसीरपुर में खुदाई के दौरान पुरातात्विक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं, जो यह दर्शाती हैं कि इस जिले में 2000 ईसा पूर्व में इंसानों को पाया गया था।
क्यों प्रसिद्ध है यह जिला
उत्तर प्रदेश का यह जिला अपने यहां के लकड़ी के काम के लिए भी जाना जाता है। यहां लकड़ियों पर नक्काशीदार काम किया जाता है, जिनकी मांग देश के अलग-अलग हिस्सों से आती है। यही वजह है कि यहां के उत्पादों को एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत पहचान मिली हुई है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.