भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्यों की बात करें, तो वे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और गुजरात हैं।
भारत विविधताओं का देश है, जहां संस्कृति और धर्म के साथ अनूठी पंरपराओं का मिश्रण देखने को मिलता है। यहां नदियों को भी मां का दर्जा दिया गया है। वहीं, इन सबसे इतर भारत को कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है, जो कि गेंहू और धान समेत विभिन्न फसलों का उत्पादन करता है और इसकी देशभर में पूर्ति करने के साथ-साथ निर्यात भी करता है।
इन फसलों में गेंहू सबसे प्रमुख फसलों में से एक है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ा गेहूं का उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के पांच सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्यों के बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Scotland of India, जानें
दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश
दुनिया में गेंहू उत्पादन के मामले में भारत का चौथा स्थान आता है। पहले स्थान पर रूस, दूसरे स्थान पर अमेरिका और तीसरे स्थान चीन है। ऐसे में चौथे पायदान पर भारत का स्थान है।
भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य
भारत में धान के बाद गेंहू की फसल ही सबसे प्रमुख फसल है, जिसकी सबसे अधिक खपत उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में होती है। वहीं, भारत में सबसे अधिक गेहूं उत्पादन वाले राज्य की बात करें, तो इसमें पहले पायदान पर उत्तर प्रदेश आता है। भारत का यह राज्य कुल 32.42 फीसदी गेहूं का उत्पादन करता है।
इसकी वजह की बात करें, तो यहां की जलवायु और मिट्टी इसके प्रमुख कारण हैं। क्योंकि, गंगा और यमुना से मिलकर दोआब का क्षेत्र अधिक ऊपजाऊ माना जाता है। वहीं, गेहूं उत्पादन के लिए चिकनी मिट्टी की भी जरूरत होती है।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य
भारत का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है। यहां गेहूं की पैदावार 16 फीसदी है। मध्य प्रदेश के गेहूं की गुणवत्ता को देखते हुए यहां के गेहूं और इससे बने आटे की मांग रहती है।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य
भारत के तीसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य की बात करें, तो इस लिस्ट में तीसरा स्थान पंजाब का आता है। यहां उत्पादित होने वाले गेहूं की मात्रा 15.65 फीसदी है। खेती को लेकर यह राज्य संपन्न राज्य कहा जाता है।
भारत का चौथा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य
भारत के चौथे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य के पायदान पर हरियाणा का नंबर आता है। यह राज्य कुल 11.28 फीसदी गेहूं का उत्पादन करता है।
भारत का पांचवा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य
भारत के पांचवे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य की बात करें, तो इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर राजस्थान का नंबर आता है, जो कि 10.08 फीसदी गेहूं का उत्पादन करता है।
पांच राज्यों में 85 फीसदी का उत्पादन
भारत के ये पांच राज्य कुल 85 फीसदी गेहूं का उत्पादन करते हैं। वहीं, शेष 15 फीसदी का उत्पादन भारत के अन्य राज्यों द्वारा किया जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.