जामा मस्जिद नहीं, यह है भारत की सबसे बड़ी मस्जिद, जानें नाम और जगह

Last Updated: Jan 19, 2026, 13:04 IST

यदि लोगों से पूछा जाए कि भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कौन-सी है, तो अमूमन सभी लोगों का जवाब जामा मस्जिद ही होता है। हालांकि, यह जवाब गलत है। क्योंकि, भारत की सबसे बड़ी मस्जिद मध्य प्रदेश में स्थित है। 

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद
भारत की सबसे बड़ी मस्जिद

यदि आप लोगों से पूछेंगे कि भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कौन-सी है, तो लोगों का जवाब जामा मस्जिद होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है, क्योंकि जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद नहीं है, बल्कि भारत की सबसे बड़ी मस्जिद मध्य प्रदेश में स्थित है। इस मस्जिद में एक बार में 1 लाख से अधिक नमाजी नमाज अदा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस मस्जिद का नाम ही मस्जिद को भव्यता प्रदान करता है। कौन-सी है यह मस्जिद, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कौन-सी है

अब हम यह जान लेते हैं कि भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कौन-सी है, तो आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित ‘ताज-उल-मस्जिद’ भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। वहीं, यह मस्जिद एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस बात की जानकारी हमें भोपाल जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखने को मिलती है। 

क्या होता है ताज-उल-मस्जिद का अर्थ

अब हम इस मस्जिद के नाम के अर्थ के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि ताज-उल-मस्जिद का अर्थ ‘मस्जिदों के बीच ताज’ होता है।

क्या है मस्जिद का इतिहास

अब हम इस मस्जिद का इतिहास जान लेते हैं। आपको बता दें कि ताज-उल-मस्जिद का निर्माण भोपाल की शासिक रही नवाब शाहजहां बेगम(1868-1901) में किया गया था। हालांकि, निर्माण के दौरान बेगम की मृत्यु हुई और मस्जिद का निर्माण बीच में ही रूक गया।

1971 में पूरा हुआ निर्माण

बेगम की मृत्यु के बाद मस्जिद का निर्माण कार्य काफी सालों तक अधूरा रहा। ऐसे में साल 1971 में मोहम्मद इमरान खान नदवी और मौलाना सैयद हशमत अली के प्रयास से इस मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1,75,000 नमाजी अदा कर सकते हैं नमाज

मस्जिद का आंगन इतना बड़ा बनाया गया है कि यहां एक बार में 1,75,000 नमाजी नमाज अदा कर सकते हैं। मस्जिद का निर्माण मुगल शैली में ही किया गया है। यहां दो बड़ी मीनारें हैं, जिनके ऊपर संगमरमर के गुंबद हैं। वहीं, प्रार्थना सभा के ऊपर भी गुंबद बने हुए हैं। मस्जिद के बीच में एक हौज भी बना हुआ है, जिसका उपयोग वजू के लिए होता है।

मस्जिद को लेकर क्या है विशेषता

मस्जिद के अंदर 11 मेहराब बनाई गई हैं, वहीं अंदर की ओर बहुत ही बारीक और सुंदर नक्काशी वाला काम किया गया है। मस्जिद को बनाते समय फर्श पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे मस्जिद को शाही लुक मिल सके।

मस्जिद से शाहजहां कनेक्शन

सबसे बड़ी मस्जिद के नाम में शाहजहां नाम का कनेक्शन है। दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था, जबकि ताज-उल-मस्जिद का निर्माण शाहजहां बेगम द्वारा करवाया गया है। आज भी इस मस्जिद को देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। 

पढ़ेंः भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग कौन-सी है, यहां जानें

 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 19, 2026, 13:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News