World Hindi Day 2026: Oxford डिक्शनरी में शामिल हैं हिंदी के ये शब्द, देखें लिस्ट

Last Updated: Jan 10, 2026, 11:11 IST

भारत में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह वैश्विक पटल पर हिंदी को मजबूती प्रदान करने और हिंदी की महत्ता को दर्शाता है। बीते कुछ वर्षों में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के कई शब्दों को स्थान मिला है। इस लेख में उन शब्दों की पूरी लिस्ट देखेंगे।

विश्व हिंदी दिवस 2026
विश्व हिंदी दिवस 2026

हिंदी सिर्फ भाषा तक सीमित नही है, बल्कि इसे भाव की भाषा कहा जाता है। उत्तर भारतीय लोग इस भाषा में अधिक लगाव महसूस करते हैं। यही वजह है कि विदेशों में रहकर भी लोगों का अपनी मूल भाषा से लगाव कम नहीं होता है।

हिंदी की पहचान वैश्विक पटल पर भी है। यही वजह है कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। बीते कुछ वर्षों में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के कुछ शब्दों को जोड़ा गया है। कौन-से हैं वे शब्द, जानने के लिए यह लेख पढे़ं। 

कब-कब जोड़े गए कौन-से शब्द

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में काफी पुराने समय से ही हिंदी शब्दों को शामिल किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 18वीं-19वीं शताब्दी में ही हो गई थी।

1761 से 1799 में जुड़े हिंदी के ये शब्द

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के शब्दों में किला और चौधरी जैसे शब्दों को जोड़ा गया था। क्योंकि, उस समय अंग्रेज और भारतीय राजा-महाराजाओं के बीच संंघर्ष चल रहा है। ऐसे में यह किला शब्द हिंदी से निकलकर सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द बना था।

वहीं, चौधरी एक प्रकार का पद होता था, जो कि अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को दिया गया था। इसी प्रकार 1779 में हाट और 1799 में देवी शब्द को शामिल किया गया था। कुछ पुराने शब्दों में लूट, बंगला और जंगल को भी शामिल किया गया था।

2017 में जोड़े गए कुल 70 शब्द

इस वर्ष कुल 70 हिंदी के शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया था। इनमें प्रमुख रूप से जुगाड़ शब्द था, जिसे 1995 में दर्ज किया गया, लेकिन 2017 में इसे आधिकारिक स्थान मिला। वहीं, इस वर्ष शक्ति प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल होने वाला ‘दादागिरी’, महात्मा गांधी के लिए सम्मानजनक संबोधन  ‘बापू’,  गुलाब जामुन, मिर्च-मसाला और पश्चिम व दक्षिण भारत का ‘वड़ा’ शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त, फंडा और नाटक को भी इस वर्ष शामिल किया गया था।

जनवरी 2020 में जोड़े गए 26 शब्द

साल 2020 में विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र के लिए उपयोग होने वाला ‘आधार’, विवाह के लिए उपयोग होने वाला ‘शादी’ व टिफिन बॉक्स के लिए उपयोगी ‘डब्बा’ व विरोध-प्रदर्शन के लिए ‘हड़ताल’ शब्द को शामिल किया गया।

वर्ड ऑफ दि ईयर में रहा यह शब्द

आपको बता दें कि हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर में ‘प्रतिवर्ष’ शब्द को शामिल किया गया था। यह अंग्रेजी में हर साल के लिए उपयोग किया जाता है। साल 2018 में नारी शक्ति और 2019 में ‘संविधान’ शब्द को शामिल किया गया है। अभी हाल ही में ‘अंजीर’ और ‘चायवाला’ शब्द को शामिल किया गया है।

पढ़ेंःकिस मुगल सम्राट को ‘कलंदर’ की उपाधि मिली थी और क्यों, जानें कारण

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 10, 2026, 11:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News