Ladli Behna Yojana MP: 37वीं किस्त जारी, खाते में आए 1500 रुपये या नहीं? मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस

Last Updated: Jun 16, 2026, 16:07 IST

Ladli Behna Yojana MP: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली से लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 37वीं किस्त जारी कर दी है, इस योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की क़िस्त भेज दी गयी है. यदि आप भी योजना की लाभार्थी हैं, तो घर बैठे आसानी से अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 2026
Ladli Behna Yojana 2026

Ladli Behna Yojana MP: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को सागर जिले के केसली से लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए भेजी गई है। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं, तो यह जानकारी आपके काम की है।

सिंगल क्लिक से ट्रांसफर अमाउंट करें चेक 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के माध्यम से योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। इस मौके पर उन्होंने केसली क्षेत्र के लिए ₹190.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

बता दें कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित और लोकप्रिय योजनाओं में से एक है, जिसके जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

यदि आप जानना चाहतें हैं कि आपके बैंक अकाउंट में ₹1500 की किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से देख सकते है:

वेबसाइट ओपन करें 

सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आवेदन और भुगतान स्थिति पर क्लिक करें

होमपेज पर दिखाई दे रहे "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प को चुनें। इसके बाद अपनी समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें।

OTP दर्ज करें

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

लाडली बहना योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो, यहां नीचे बताई गई क्राइटेरिया को फॉलो करती है-

मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हों और उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।

परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।

परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता न हो।

परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन न हो।

चार पहिया वाहन न हो (कुछ निर्धारित अपवादों को छोड़कर)।

विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला हों।

लिस्ट में नाम कैसे देखें?

अगर आप यह भी चेक करना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

"आवेदन एवं पेमेंट स्टेटस" ऑप्शन चुनें।

समग्र आईडी या आवेदन नंबर दर्ज करें।

OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्क्रीन पर आपके नाम, भुगतान की स्थिति और किस्त की जानकारी दिखाई दे जाएगी।

यदि क़िस्त का अमाउंट अभी तक खाते में नहीं पहुंची है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले अपने बैंक खाते में DBT और आधार लिंकिंग की स्थिति जांच लें। कई बार तकनीकी कारणों से पेमेंट अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 16:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News