उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक जिला कौन-सा है, जानें
भारत पूरी दुनिया में क्षेत्रफल के हिसाब से सातवें स्थान पर आता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87263 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, भारत में उत्तर प्रदेश चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति,अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के साथ कई महत्वपूर्ण खनिजों का भी घर है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम प्रदेश के सबसे बड़े कोयला उत्पादक जिले के बारे में जानेंगे।
भारत पूरी दुनिया में क्षेत्रफल के हिसाब से सातवें स्थान पर आता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87263 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, भारत में उत्तर प्रदेश चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति,अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के साथ कई महत्वपूर्ण खनिजों का भी घर है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का ऐसा कौन-सा जिला है, जो कि सबसे बड़ा कोयला उत्पादक जिला है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके कुल जिलों की बात करें, तो यह यहां 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं।
इसके साथ ही यहां पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 350 तहसील(2018), 59163 ग्राम पंचायत, 17 नगर निगम, 437 नगर पंचायत, 821 क्षेत्र पंचायत(2018), 822 समुदाय विकासखंड और 8135 न्याय पंचायतें(2018) हैं।
उत्तर प्रदेश चार संभाग में विभाजित है, जिसमें पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश है। इसके अलावा यह अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, रोहिलखंड, अवध और बघेलखंड शामिल है।
किस जिले में होता है कोयले का उत्पादन
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक कोयले का उत्पादन सोनभद्र जिले में होता है। इसके साथ ही यह जिला भारत में भी प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्र में आता है, जहां अधिकांश कोयले के भंडार पाए जा सकते हैं।

जिले में कहां पाया जाता है कोयला
अब सवाल है कि सोनभद्र जिले में आखिर किस जगह पर कोयले की खदान मौजूद है, तो आपको बता दें कि सोनभद्र में सिंगरौली कोल फील्ड्स नाम से मशहूर खदान है। यहां से कोयला निकाला जाता है और देश के अलग-अलग भागों में भेजा जाता है।
आपको बता दें कि इस कोयले का इस्तेमाल न केवल बिजली के उत्पादन में किया जाता है, बल्कि उर्वरक, स्टील, सीमेंट और अन्य उद्योग में भी कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि कोयला महत्वपूर्ण खनिजों में से एक खनिज है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला जाना जाता है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाया जाता है हीरा, जानें
पढेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले अवध क्षेत्र में हैं शामिल, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.