This is an archived article last updated on Jan 15, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाया जाता है हीरा, जानें

Last Updated: Jan 15, 2024, 12:22 IST

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। उत्तर प्रदेश कई बेशकीमती खनिजो का भी घर है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में हीरा पाया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में हीरे वाला जिला
यूपी में हीरे वाला जिला

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास से परिपूर्ण है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.3 फीसदी हिस्सा है। इसके साथ ही यह प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। उत्तर प्रदेश के कुछ जिले कुछ बेशकीमती खनिजों का भी घर है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला हीरे के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले अवध क्षेत्र में हैं शामिल, जानें




उत्तर प्रदेश के कुल जिले और संभाग

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां पर चार संभाग, पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 59163 ग्राम पंचायत, 350 तहसील(2018), 437 नगर पंचायत, 198 नगर पालिका परिषद(2018), 17 नगर निगम, 821 क्षेत्र पंचायतें(2018), 8135 न्याय पंचायतें और 822 सामुदायिक विकासखंड है। 

किस क्षेत्र में पाया जाता है हीरा

उत्तर प्रदेश अलग-अलग क्षेत्र में बटा हुआ है, जिसमें पूर्वांचल, रोहिलखंड, अवध, बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र हैं। ऐसे में जहां हीरा पाया जाता है, वह क्षेत्र बुंदेलखंड में आता है। आपको यह भी बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में बुंदेलखंड कम विकसित क्षेत्र है। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में बुंदेलखंड को विकसित करने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण(बीडा) शामिल है।



किस जिले में पाया जाता है हीरा

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में आखिर किस जिले में हीरा पाया जाता है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हीरा पाया जाता है। दरअसल, भारत में बुंदेलखंड क्षेत्र में हीरा पाया जाता है। यही वजह है कि बांदा के बाद हीरा मध्य प्रदेश में पाया जाता है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बघेलखंड में हैं शामिल, जानें

पढ़ेंः झारखंड का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 15, 2024, 12:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News