उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बघेलखंड में हैं शामिल, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके हर जिले की अपनी विशेषता है, जो कि एतिहासिक स्थलों से लेकर भौगोलिक स्थिति और स्थानीय उत्पादों से भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बघेलखंड क्षेत्र में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। सांस्कृतिक विरासत, अनूठी पंरपराओं और समृद्ध इतिहास से परिपूर्ण यह राज्य धार्मिक नगरियों का शहर भी है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके हर जिले की अपनी विशेषता है, जो कि सामाजिक और एतिहासिक स्थलों से लेकर भौगोलिक स्थिति और स्थानीय उत्पादों की वजह से है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बघेलखंड क्षेत्र में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले अवध क्षेत्र में हैं शामिल, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल और 4 संभाग में आते हैं। प्रदेश में कुल 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 350 तहसील(2018) हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।

क्या होता है बघेलखंड
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर बघेलखंड क्या होता है। आपको बता दें कि बघेलखंड क्षेत्र मध्य भारत का हिस्सा है, जो कि मध्य प्रदेश राज्य के उत्तर-पूर्वी ओर स्थित है। इसमें अधिकांश मध्यप्रदेश राज्य के क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला और एक जिले का कुछ भाग इस क्षेत्र में आता है।
उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बघेलखंड में हैं शामिल
अब सवाल है कि बघेलखंड में उत्तर प्रदेश से कौन-से जिले शामिल हैं, तो आपको बता दें कि बघेलखंड में उत्तर प्रदेश से सोनभद्र जिला और प्रयागराज का पूर्वी भाग बघेलखंड का हिस्सा है।
प्रदेश का यह भाग खनिज और आर्थिक संसाधनों से परिपूर्ण है, लेकिन इसके बाद भी यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में कम विकसित माना जाता है। ऐसे में पूर्व में इसे क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग उठ चुकी है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले पूर्वांचल में हैं शामिल, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.