उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले पूर्वांचल में हैं शामिल, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। आपने पूर्वांचल के बारे में जरूर सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पूर्वांचल में उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले शामिल हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ हो गया है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य बन गया है। वहीं, आपने पूर्वांचल के बारे में सुना और पढ़ा भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पूर्वांचल में उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले शामिल हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है, जानें
क्या होता है पूर्वांचल
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर पूर्वांचल क्या होता है। आपको बता दें कि पूर्वांचल उत्तर-मध्य भारत का एक भौगोलिक क्षेत्र है, जो कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह पूर्व में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र, उत्तर में नेपाल और दक्षिण में मध्यप्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र से घिरा हुआ है। यह पश्चिम में बिहार के साथ दुनिया में घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां की विशेषता यहां की उपजाऊ मिट्टी है, जो कि कृषि के लिए अनुकूल है।

उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल
उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में कम विकसित माना जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में अधिक उन्नत है। वहीं, इस प्रदेश का पूर्वी इलाका इसकी तुलना में पिछड़ा हुआ माना जाता है। इसे लेकर शिक्षा व रोजगार समेत अन्य कारण माने जाते हैं।
हालांकि, यहां ध्याने देने वाली बात यह भी है कि पूर्वांचल प्रदेश में ऐसा क्षेत्र है, जहां अधिकांश बच्चे अपनी 12वीं की पढ़ाई को पूरा कर रहे हैं। 1857 की क्रांति के स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय भी पूर्वांचल से ही थे। इसके साथ ही पूर्वांचल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। चूना पत्थर और कोयले की एक बड़ी खदान पूर्वांचल में ही स्थित है। साथ ही देश के शीर्ष तीर्थ स्थलों में से एक स्थान यही पर स्थित है।
पूर्वांचल में उत्तर प्रदेश के जिले
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के 17 जिले आते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर इनकी संख्या 18 भी दी गई होती है। ऐसे में पूर्वांचल के जिले निम्नलिखित हैं।
-गोंडा
-वाराणसी
-जौनपुर
-भदोही
-मिर्जापुर
-गाजीपुर
-गोरखपुर
-कुशीनगर
-देवरिया
-आजमगढ़
-मऊ
-महाराजगंज
-बस्ती
-संत कबीर नगर
-सिद्धार्थ नगर
-बलिया
-सोनभद्र
पढ़ेंः UP CM List: 1950 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची, पढ़ें
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.