भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जो कि सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास से पूरिपूर्ण है। इसके साथ ही यह कई खनिजों का घर भी है, जिसमें लौह अयस्क से लेकर चूना पत्थर तक शामिल है। वहीं, सीमेंट निर्माण में चूना पत्थर अहम घटक है। भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में विभिन्न खनिजों का भंडार भी मौजूद है। वर्तमान में देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लौह अयस्क से लेकर डोलोमाइट और चूना पत्थर आदि के भंडार मौजूद हैं।
वहीं, मौजूदा समय में सीमेंट हर घर की जरूरत है। यहां जरूरत से तात्पर्य भवन निर्माण से है, जिसके लिए चूना पत्थर आवश्यक होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में सीमेंट का उत्पादन
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि सीमेंट उत्पादन के लिए सबसे अधिक चूना पत्थर की आवश्यकता होती है। सीमेंट का उत्पादन केवल उनी क्षेत्रोंं में होता है, जहां पर चूना पत्थर उपलब्ध होता है, क्योंकि सीमेंट उत्पादन में 60 से 70 फीसदी चूना पत्थर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा 20 से 50 फीसदी सिलिका और 5 से 12 फीसदी एल्यूमिना भी निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है।
कहां हुआ था सीमेंट का आविष्कार
दुनियाभर में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सीमेंट का आविष्कार सन् 1824 में इंग्लैंड के पोर्टलैंड में हुआ था। इसके बाद यह दुनिया के कोने-कोने तक फैल गया।

भारत में कहां लगी पहली सीमेंट का फैक्ट्री
भारत में पहली सीमेंट की फैक्ट्री की बात करें, तो यह 1904 में गुजरात के पोरबंदर में लगी थी। वहीं, 1904 में ही चेन्नई में सीमेंट का उत्पादन शुरू हुआ, लेकिन यह सफल नहीं हो सका।
भारत के प्रमुख सीमेंट उत्पादक राज्य कौन-से हैं
भारत के प्रमुख सीमेंट उत्पादक राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश हैं, जो कि वैश्विक सीमेंट क्षमता का कुल 7 से 8 फीसदी सीमेंट का उत्पादन करते हैं।
भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य
भारत के सबसे बड़े सीमेंट उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह राजस्थान है। यहां पर चूना पत्थर अधिक उपलब्ध होने और स्थानीय वातावरण अनुकूल होने की वजह से सीमेंट का सबसे अधिक उत्पादन होता है। राजस्थान में साल 1915 में सबसे पहले बूंदी जिले के लाखेरी में पहली सीमेंट की फैक्ट्री स्थापित की गई थी। यहां 19 बड़े कारखानों के अलावा 4 मीडियम और 104 छोटे आकार के सीमेंट कारखाने हैं। चित्तोढ़गढ़ और सवाई माधोपुर भी सीमेंट उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.