This is an archived article last updated on Oct 22, 2023. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Oct 22, 2023, 13:27 IST

देश-दुनिया में जब भी स्वादिष्ट खाने-पीने की बात होती है, तो इसमें भारत का नाम मसालेदार खाने के लिए लिया जाता है। इसकी प्रमुख वजह यहां के मसाले हैं, जिनकी विदेशों तक मांग रहती है। वहीं, भारतीय खानों में जायके का तड़का भी इन मसालों की वजह से ही है, जिससे देशी-विदेशी पर्यटक अपनी जुबां पर भारतीय खाने का स्वाद चखने के लिए खींचे चले आते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक मसालों का उत्पादन होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

मसा्ला उत्पादक राज्य
मसा्ला उत्पादक राज्य

भारत अपने समृद्ध इतिहास और सरस-संस्कृति के साथ-साथ अपने खाने के स्वाद के लिए भी जाना जाता है। यहां के खाने का स्वाद और उससे उठने वाले सुगंध देशी-विदेशी पर्यटकों को सैकड़ों और हजारों किलोमीटर दूर से भी खींच लाती है।

यही वजह है भारत खान-पान का एक बड़ा केंद्र है, जहां हर साल बड़ी संख्या में फूड फेस्टिवल समेत खाने-पीने को लेकर कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं, जब भी बात खाने की होती है, तो खाने में जायके का तड़का लगाने का काम करते हैं भारतीय मसाले, जिनकी ब्रिटिश समय से लेकर अभी तक विदेशों में अधिक मांग है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक मसालों का उत्पादन किस राज्य में होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें




भारत में सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य

भारत में मसालों के उत्पादन को लेकर साल 2020-21 में एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसके तहत मध्य प्रदेश भारत का सबसे अधिक मसालों का उत्पादन करने वाला राज्य है। यहां प्रतिवर्ष 11.91 लाख टन मसालों का उत्पादन किया जाता है।

मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश की प्रमुख डिश भर्ता बाटी, पोहा जलेबी और दाल बाफला है।

 

मसाला उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य

मसालों के उत्पादन में मध्य प्रदेश के अलावा बाकी राज्यों की भी अहम भागीदारी है। ऐसे में इस सूची में दूसरा सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जो कि देश में क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

इस राज्य में हर साल 11.44 लाख टन मसालों का उत्पादन किया जाता है। यही वजह है कि राजस्थानी व्यंजन भी दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां की दाल-बाटी, सांगरी, भुजिया, चूरमा, पिटौर की सब्जी और दाल की पूरी प्रमुख है।

 

मसालों के उत्पादन में तीसरा सबसे बड़ा राज्य

मसालों के उत्पादन में तीसरा सबसे बड़ा राज्य गुजरात है, जो कि एशियाई शेरों का घर कहा जाता है। क्षेत्रफल के हिसाब से गुजरात भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। गुजरात में हर साल 10.9 लाख टन मसालों का उत्पादन किया जाता है। गुजरात की प्रमुख डिश की बात करें, तो खमन ढोकला, ढेबरा, हांडवो और दाल ढोकली है।

 

भारत का चौथा सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य

भारत के चौथे सबसे बड़े मसालों के उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह आंध्र प्रदेश है। आंध्र प्रदेश अपने यहां के तीखे मसालों के लिए भी जाना जाता है। यह प्रमुख रूप से मिर्च और हल्दी के लिए जाना जाता है। यहां की प्रमुख डिश बम्बू चिकन, टमाटर भाजी, इडली और पुनुगुलू यहां की प्रमुख डिश है।

 

भारत का पांचवा सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य

भारत का पांचवा सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य तेलंगाना है। यहां प्रमुख रूप से हल्दी की खेती की जाती है। वहीं, यहां की प्रमुख डिश पाची पुलुसू और चावल है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है ‘चावल का कटोरा’, जानें

पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है चीनी का कटोरा, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 22, 2023, 13:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News