This is an archived article last updated on Jul 31, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें

Last Updated: Jul 31, 2023, 09:00 IST

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में सुना होगा। हर शहर अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाना जाता है। कुछ शहर अपने यहां मिलने वाले खान-पान, तो कुछ शहर वेशभूषा के लिए जाने जाते हैं। खाने में चटपटी चीजें सभी को पसंद है, जिसके लिए चटख मसालों की जरूरत होती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का कौन-सा शहर मसालों के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के मसालों के शहर के रूप में मशहूर शहर के बारे में जानेंगे। 

मसालों का शहर
मसालों का शहर

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां की संस्कृति, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराएं इसे अन्य देशों से अलग बनाती हैं। वर्तमन में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित शहरों की अपनी खूबियां भी हैं, जो कि शहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का काम करती हैं। किसी शहर का खान-पान मशहूर है, तो किसी शहर की वेशभूषा पूरी दुनिया में जानी जाती है।

वहीं, कुछ शहर अपनी यहां के चटख स्वाद के लिए जाना जाते हैं। आप भी जरूर सप्ताह या महीने में एक या दो बार चटख मसालों वाला कुछ चटपटा जरूर खाते होंगे। ऐसे में क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे अपने यहां के चटख मसालों के लिए जाना जाता है।

यही वजह है कि इस शहर को मसालों का शहर भी कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे। 

 

भारत में होता है सबसे अधिक मसालों का उत्पादन

दुनिया के किसी भी शहर के मुकाबले में भारत में ही सबसे अधिक मसालों का उत्पादन होता है। यही वजह है कि पुराने समय से ही भारत अपने यहां के मसालों को लेकर मशहूर है।

ब्रिटिश समय में भारत से ही कई जहाजों को मसालों से भरकर विदेश भेजा जाता था। इससे विदेशों तक भारतीय स्वाद पहुंचा था। वहीं, वर्तमान में भी भारत से अलग-अलग देशों में मसालों का निर्यात किया जाता है।

आपको बता दें कि International Standard Organization(ISO) की लिस्ट में करीब 109 मसाले हैं, जिनमें से करीब 75 मसालों का उत्पादन भारत में ही होता है। 

 

किस शहर को कहा जाता है मसालों का शहर

भारत के केरल राज्य के कोझिकोड शहर को मसालों का शहर कहा जाता है। इस शहर से पूरे भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में मसालों का निर्यात किया जाता है।

इस शहर का कोचिन पोर्ट मसालों के व्यापार के लिए जाना जाता है, जहां पूरी दुनिया से लोग मसालों की खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। यही वजह है कि केरल को Land of Spices भी कहा जाता है। 

 

भारत के इन राज्यों में भी होता है इन चीजों का उत्पादन

भारत के आंध्रप्रदेश की बात करें, तो यह लाल मिर्च के उत्पादन के लिए जाना जाता है। वहीं, मध्यप्रदेश में हरा धनिया, तो कर्नाटक की काली मिर्च पूरे देश में मशहूर है।

यही वजह है कि दक्षिण भारत के मसाले पूरे देश में सब्जियों के तड़के के लिए जाने जाते हैं। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘मंदिरों का शहर’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2023, 09:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News