This is an archived article last updated on Oct 23, 2023. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Oct 23, 2023, 10:43 IST

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। इन विशेषताओं के पीछे यहां की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक कारण हैं। ऐसे में भारत के अलग-अलग राज्य अपने यहां के उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप भारत के ऐसे राज्य के बारे में जानते हैं, जो भारत में सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य
सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है और यह विशेषता भौगोलिक के साथ-साथ राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक कारणों से बनती है।

इस कड़ी में भारत में कई ऐसे राज्य ऐसे हैं, जो कि अपने यहां के उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

 

भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य

भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य केरल है। केरल रबड़ उत्पादन के मामले में 75.70 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। 

 

रबड़ उत्पादन मामले में प्रमुख शहर

रबड़ उत्पादन के मामले में केरल के प्रमुख शहर कोट्टायम और कोझिकोड प्रमुख रबड़ उत्पादक शहर हैं। 

 

भारत में रबड़ का पहला बागान

भारत में रबड़ का पहला बागान 1895 में केरल की पहाड़ी ढलानों पर स्थापित किया गया था। हालांकि, शुरुआत में रबड़ का कमर्शियल रूप से उत्पादन नहीं होता था, लेकिन समय की मांग के साथ-साथ साल 1902 में रबड़ का कमर्शियल उत्पादन किया जाने लगा। 

 

भारत का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य

भारत का दूसरा सबसे बड़ा रबड़ उत्पाक राज्य तमिलनाडू है। यहां पर भी बड़ी संख्या में रबड़ का उत्पादन किया जाता है, जिसके बाद यहां से रबड़ को अलग-अलग जिलों में भेजा जाता है। 

 

उत्तर-पूर्वी राज्य में भी होता है रबड़ का उत्पादन

भारत में रबड़ उत्पादन में उत्तर-पूर्वी राज्यों का भी अहम योगदान है। यहां असम, त्रिपुरा और मेघालय में प्रमुख रूप से रबड़ का उत्पादन किया जाता है। वहीं, इन राज्यों में सबसे अधिक त्रिपुरा में रबड़ का उत्पादन होता है। 



कैसे प्राप्त होती है रबड़

रबड़ को प्राप्त करने के लिए पारा रबड़ का पेड़ है। यह पेड़ अपने विकास के साथ-साथ लेटेक्स का उत्पादन करता है। वहीं, लैंडोल्फिया वर्ग की लताओं से कांगों रबड़ का उत्पादन होता है। इनकी लताओं को खेतों में नहीं उगाया जाता है, बल्कि इनकी जंगल में ही खेती होती है।

 

रबड़ का उपयोग

रबड़ का उपयोग गाड़ियों के टायर से लेकर ट्यूब और अन्य औद्योगिक इकाइयों में किया जाता है। इसके साथ ही रबड़ का इस्तेमाल दस्ताने, बेल्ट और मेडिकल क्षेत्र में प्रमुख रूप से होता है। 

 

रबड़ उत्पादन में भारत का स्थान

रबड़ उत्पादन के मामले में भारत का चौथा स्थान है। इसके साथ ही यह चौथा सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Engineering City, जानें

पढ़ेंः भारत में मौजूद है दुनिया का पहला 100 पर्सेंट Organic State, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 23, 2023, 10:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News