उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ से अधिक थी। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। इसके साथ ही जिले से जुड़े कुछ अन्य तथ्यों को भी जानेंगे।
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति, अनूठी पंरपराओं और धार्मिक नगरियों का शहर है। इसके साथ ही यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
साल 2011 में हुई जनगणना में यहां की कुल आबादी 19 करोड़, 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि वर्तमान में 24 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके साथ ही यहां पर 350 तहसील(2018), 437 नगर पंचायत,198 नगर पालिका परिषद्(2018), 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 821 क्षेत्र पंचायत(2018) हैं।

प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले की बात करें, तो यह गाजियाबाद है। इस जिले की संकरी गलियां और कम क्षेत्र में अधिक आबादी की रिहायिश इसे उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला बनाती है।
कितना है जिले का जनसंख्या घनत्व
अब सवाल है कि आखिर गाजियाबाद जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है, तो साल 2011 में यहां की जनसंख्या 23,58,525 दर्ज की गई थी। इसमें 22.9 फीसदी ग्रामीण और 66.9 फीसदी नगरीय आबादी है। गाजियाबाद में जनसंख्या घनत्व की बात करें, तो यहां का जनसंख्या घनत्व 7,494 प्रति वर्ग मीटर है। यहां पहुंचने पर आपको संकरी गलियों में भी लोगों का निवास देखने को मिल जाएगा।
जिले का परिचय
गाजियाबाद जिला दिल्ली से सटा जिला है, जिसे उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसके साथ ही यह जिला आजादी से पहले मेरठ जिले का भाग हुआ करता था। लेकिन, राजनैतिक समेत अन्य कारणों की वजह से इसे अलग जिला बनाया गया। गाजियाबाद जिले का संस्थापक गाजीउद्दीन था, जिसके नाम पर इसका नाम गाजीउद्दीन नगर रखा गया, लेकिन बाद में इसका नाम गाजियाबाद रख दिया गया।
पढ़ेंः दुनिया में किस देश के बराबर है उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.