This is an archived article last updated on Dec 24, 2023. The information may be outdated.

दुनिया में किस देश के बराबर है उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, जानें

Last Updated: Dec 24, 2023, 11:44 IST

उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। विविध संस्कृति वाला यह राज्य देश का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में लगभग किस देश के बराबर है उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

यूपी की जनसंख्या
यूपी की जनसंख्या

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं का घर है। भारत का यह राज्य पर्यटन के लिहाज से पर्यटकों के लिए पहली पसंद रहा है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16 फीसदी थी।

हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ पहुंच गया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश के बराबर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें



सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश

भारत में अंतिम बार साल 2011 में जनगणना दर्ज की गई थी। इसके बाद से साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारणों की वजह से जनगणना नहीं हो सकी। हालांकि, अनाधिकारिक रूप से जनसंख्या के आंकड़े दर्ज किए गए थे, जिसके तहत भारत की जनसंख्या 140.76 करोड़ दर्ज की गई थी। वहीं, चीन 141.24 करोड़ थी। 

 

साल 2021 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

यह बात हम सभी जानते हैं कि साल 2011 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19 करोड़ से अधिक थी। ऐसे में बीते 10 सालों में जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 फीसदी को देखते हुए यहां साल 2021 में जनसंख्या का आंकड़ा 23,15,0278 दर्ज किया गया था। 

 

किस देश के बराबर है उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

अब सवाल है कि आखिर किस देश के बराबर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या दर्ज की गई थी, तो आपको बता दें कि साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के पड़ोसी देश यानि कि पाकिस्तान के बराबर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या दर्ज की गई थी। साल 2021 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 23.14 करोड़ दर्ज हुई थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश का जनसंख्या पाकिस्तान की जनसंख्या के लगभग बराबर है। यहां उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान की जनसंख्या में अधिक अंतर नहीं है।

 

दुनिया में पांचवें स्थान पर है उत्तर प्रदेश

जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश पांचवे स्थान पर है। 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, पहले स्थान पर चीन, दूसरे स्थान पर भारत, तीसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका, चौथे स्थान पर इंडोनेशिया और पांचवें स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जबकि पाकिस्तान का छठा और ब्राजील का सातवां स्थान है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के तीन सबसे अमीर जिले कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 24, 2023, 11:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News