This is an archived article last updated on Dec 20, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, जानें

Last Updated: Dec 20, 2023, 12:38 IST

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आर्थिक दृष्टि से भारत का यह राज्य जीडीपी में अहम योगदान देना वाला राज्य भी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी के सबसेअमीर व्यक्ति
यूपी के सबसेअमीर व्यक्ति

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल बात करें, तो यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।

साल 2011 में यहां की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके साथ ही यह आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण राज्य है, जो कि पूर देश की जीडीपी में 8 फीसदी का योगदान देता है। ऐसे में यह कई बड़े उद्योगपतियों का घर भी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

 

उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है

उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें, तो यह घड़ी समूह के मालिक मुरली बाबू हैं, जो कि मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं और रोहित सरफैक्टैंट्स प्राइवेट लिमिटेड (RSPL) कंपनी चलाते हैं। 

 

कितनी संपत्ति के हैं मालिक

अब सवाल है कि मुरली ज्ञानचंदानी कितनी संपत्ति के मालिक हैं, तो आपको बता दें कि इनके पास 12 हजार करोड़ की संपत्ति है, जो कि इन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। इसके साथ ही पूरे देश में इनका स्थान 149वां है। साल 2021 में इनके पास 9800 करोड़ की संपत्ति थी, जो कि साल 2022 में बढ़कर 12 हजार करोड़ हो गई है। मुरली के पास प्रमुख जूता ब्रांड रेड चीफ की भी जिम्मेदारी है।

 

किसने जारी की है सूची

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस आधार पर मुरली सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। दरअसल, दुनियाभर में अमीर व्यक्तियों की संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए हुरुन रिचलिस्ट जारी की जाती है। इसमें केवल उन लोगों को शामिल किया जाता है, जिनके पास 1000 करोड़ से अधिक संपत्ति होती है।

 

नोएडा में हैं सबसे अधिक अमीर

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक अमीर व्यक्ति नोएडा में रहते हैं। हुरुन लिस्ट में यहां से आठ लोगों ने जगह बनाई है। वहीं, आगरा से छह और लखनऊ व कानपुर से पांच-पांच लोग इस सूची में शामिल हुए हैं, जिनके पास 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में पहली बार शामिल होने वाले फिजिक्सवाला कंपनी के अलख पांडेय(प्रयागराज) और फिनटेक कंपनी के याशीष दहिया(नोएडा) भी शामिल हुए हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 20, 2023, 12:35 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News